Uttar Pradesh

सोनभद्र के विधायक ने 56 लाख की परियोजनाओं का किया लोकार्पण

लोकार्पण करते सदर विधायक भूपेश चौबे

सोनभद्र 20 जुलाई (Udaipur Kiran) । सदर विधायक भूपेश चौबे ने शनिवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के लसड़ा गांव में 56 लाख रुपये की लागत से बने मिनी स्टेडियम, आंगनबाड़ी भवन, आरआरसी सेन्टर व ग्राम वन परियोजनाओं का लोकार्पण किया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सदर विधायक भूपेश चौबे ने केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में कतिपय लोग सत्ता के लोभी हो गए हैं और वह लोग लोकतंत्र के नाम पर जनता को गुमराह कर रहे हैं। श्री चौबे ने कहा कि आज देश का माहौल खराब करने पर कुछ लोग तुले हुए हैं, वह संविधान और लोकतंत्र की दुहाई दे रहे हैं। यह दुहाई देने वाले वहीं लोग हैं जो सन 75में लोकतंत्र को रौंद चुके हैं। जबरिया कुर्सी पर काबिज होने के लिए अदालत का फैसला होते ही देश को जेल बना दिए। आज जब देश प्रदेश में भाजपा की लोकप्रिय सरकारें जनहित का कार्य कर रही हैं तो लुटेरे प्रवृत्ति के कुछ लोगों से यह बर्दाश्त नहीं हो रहा है। इस मौके पर ग्रामवन के तहत विधायक ने एक पेड़ मां के नाम चले अभियान के तहत लगाया। विधायक भूपेश चौबे ने ग्रामीणों का आवाहन करते हुए कहा की अधिक से अधिक पेड़ लगाकर जन जीवन को सुरक्षित रखें।

(Udaipur Kiran) / पीयूष त्रिपाठी / Siyaram Pandey

Most Popular

To Top