Jammu & Kashmir

उपराज्यपाल ने सचिव भरत सिंह मन्हास के आकस्मिक निधन पर किया दुख व्यक्त

LG manoj Sinha

श्रीनागर, 20 जुलाई (Udaipur Kiran) । उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति और भाषा अकादमी के सचिव श्री भरत सिंह मन्हास के आकस्मिक निधन पर दुख व्यक्त किया है।

उपराज्यपाल ने शोक संदेश में कहा कि जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति और भाषा अकादमी के सचिव भरत सिंह मन्हास के असामयिक निधन से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा (जेकेएएस) के 2001 बैच के वरिष्ठ अधिकारी भरत सिंह मन्हास का शनिवार को निधन हो गया है। मन्हास जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति और भाषा अकादमी (जेकेएएस) के सचिव के रूप में कार्यरत थे।

(Udaipur Kiran) / सुमन लता / बलवान सिंह

Most Popular

To Top