Uttrakhand

एक पेड़ मां के नाम अभियान को सामाजिक जनांदोलन बनाएं: भोला सिंह

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में सांसद डॉ भोला सिंह पौधरोपण करते।

देहरादून, 19 जुलाई (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी (​भाजपा) के एक पेड़ मां के नाम अभियान के राष्ट्रीय संयोजक और सांसद डॉ. भोला सिंह ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पौधरोपण किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से इस अभियान को सामाजिक जनांदोलन बनाने का आह्वान किया।

इस मौके पर भोला सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री, अध्यक्ष के अलावा संगठन के सभी दायित्वधारियों को इसके तहत बूथ और पन्ना स्तर तक कार्यकर्ता को एक पेड़ लगाना है। प्रत्येक कार्यकर्ता को पर्यावरण को लौटाने के अपने दायित्व का निर्वहन करना है और अन्य सभी लोगों को भी प्रेरित करना है। साथ ही स्पष्ट किया कि पेड़ लगाने के साथ उसके बड़े होने की भी चिंता करनी है ताकि आने वाली पीढ़ी के प्रति पार्टी और हम अपने कर्तव्य को पूरा कर सकें।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के अतिरिक्त प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कोली, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश कार्यालय सचिव कौस्तुभानंद जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र पुंडीर, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय पदाधिकारी दीप्ति रावत, सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी, प्रदेश प्रवक्ता सुनीता विद्यार्थी समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद थे।

(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार / वीरेन्द्र सिंह

Most Popular

To Top