Haryana

जींद: पूरे देश का पैसा केवल चंद लोगों के पास ही : चढूनी

पत्रकारों से बातचीत करते गुरनाम सिंह चढूनी।

जींद, 19 जुलाई (Udaipur Kiran) । किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि पूरे देश का पैसा केवल चंद लोगों के पास ही है। इसलिए इस देश में समानता नहीं है। उनकी पार्टी का मुख्य उद्देश्य समानता लाना है। बड़े.बड़े उद्योगपति सत्ताधारी तथा विपक्षी पार्टियों को पैसा देता है। इसलिए जब भी कोई भी पार्टी सत्ता में आता है तो उसका लाभ पैसा कमाने के लिए करते हैं। ऐसे में इस परिपार्टी को खत्म करना जरूरी है।

गुरनाम सिंह चढूनी शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यदि किसी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं हुआ तो फिर संयुक्त संघर्ष पार्टी प्रदेश की सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। चढूनी ने कहा कि वह 32 साल से किसानों के लिए आंदोलन कर रहे हैं। इसलिए उनको हर किसी की जरूरतों तथा उनके लिए जरूरी योजनाओं के बारे में पता है। इसलिए पार्टी के घोषणा.पत्र में सभी के लिए विशेष योजनाएं रखी गई हैं। इस मौके पर अनिता सुदकैन भी मौजूद रही। चढूनी ने कहा कि संयुक्त संघर्ष पार्टी का गठन करने के पीछे का मकसद जनता को सुविधाएं देना है। आज गंदी होती जा रही राजनीति में स्वच्छ लोगों का आना जरूरी है।

चढूनी ने कहा कि भाजपा व जजपा को छोड़कर उनकी पार्टी किसी भी अन्य पार्टी से गठबंधन कर सकती है। उन्होंने अपने सभी विकल्प खुले रखे हैं। फिलहाल उनकी किसी पार्टी से बातचीत नहीं हुई है। अगले एक सप्ताह में वह इसका भी खुलासा कर देंगे। उन्होंने गंदी राजनीति को शुद्ध करने के लिए संयुक्त संघर्ष पार्टी का गठन किया है। आज देश व प्रदेश में राजनीति इतनी गंदी हो चुकी है कि उससे आम जनता से कोई लेना देना नहीं है। कुछ लोग केवल अपनी चौधर चमकाने और पैसा कमाने के लिए राजनीति कर रहे हैंए लेकिन संयुक्त संघर्ष पार्टी केवल जनता की सेवा के लिए ही मैदान में उतरी है।

(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा / SANJEEV SHARMA

Most Popular

To Top