Haryana

जींद: विकास कार्यों में भाजपा का कोई मुकाबला नही : कर्मवीर सैनी

पत्रकारों से बातचीत करते हुए कान्फेड चेयरमैन कर्मवीर सैनी।

जींद, 19 जुलाई (Udaipur Kiran) । कान्फेड के चेयरमैन कर्मवीर सैनी ने कहा कि विकास कार्यों में भाजपा का कोई मुकाबला नही है। समान रूप से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंच रहा है। भ्रष्टाचार को समाप्त कर योग्यता के आधार पर नौकरियां युवाओं को दी गई हैं। उन्होने कहा कि प्रदेश में तीसरी बार फिर से भाजपा सरकार बनेगी।

वे शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्व में कांगे्रस सरकार किसानों पर लाठियां भांजती थी और गोलियां चलवाती थी। भाजपा सरकार किसानों को सम्मान स्वरूप छह हजार रुपये प्रति एकड़ दे रही है। फैमिली आईडी से साढ़े पाच सौ सेवाएं जोड़ी गई हंै। अयुष्मान योजना का लाभ लोगों को दिया गया है। गरीब लोगों के अपने आप बीपीएल कार्ड बन कर घर पहुंच रहे हैं। कभी किसी ने नही सोचा था कि धारा 370 टूटेगी, राम मंदिर बनेगा, वाराणसी कारीडोर बनेगा। भाजपा सरकार ने इसको कर दिखाया। पंचायतों को 21 लाख तक की पॉवर दी गई। गांव में कार्यक्रम होने पर सरंपच मुख्यअतिथि के साथ बगल वाली सीट पर बैठेगा।

क्रीमीलेयर की लिमिट को बढ़ा कर आठ लाख रुपये किया है। बैकलॉग की सीटों को भरा गया है। पिछडा वर्ग का आरक्षण 15 से बढा कर 27 प्रतिशत किया गया है। बीसी बी को भी पांच प्रतिशत आरक्षण देने का कार्य भी भाजपा सरकार ने किया है। प्रदेश में सड़कों का जाल बिछा है। हर जिले में मेडिकल कॉलेज की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने बताया कि भाजपा की नीतियों को हर बूथ तक पहुंचाने के लिए सफीदों विस में पद यात्रा निकालने का निर्णय लिया है। जो 21 जुलाई को गांव डिडवाडा से शुरू होकर 25 जुलाई को गांव मुआना में संपन्न होगी। जिसमें मुख्यअतिथि भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली होंगे।

(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा / SANJEEV SHARMA

Most Popular

To Top