HimachalPradesh

हिमाचल भााजपा ने माेदी काे तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर दी बधाई

ऊना, 18 जुलाई (Udaipur Kiran) । भाजपा प्रदेश पदाधिकारी की बैठक जिला ऊना कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर विशेषरूप से उपस्थित रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 4 लोक सभा चुनाव जीतने, 3 उपचुनाव जीतने, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को स्वास्थ्य मंत्री, अनुराग ठाकुर को पांचवी बार सांसद, सुरेश कश्यप को दूसरी बार, राजीव भारद्वाज, कंगना रनौत को प्रथम बार सांसद बनने पर सभी को बधाई दी। कार्यकर्ताओं का लक्ष्य के साथ 100 प्रतिशत धरातल पर दिन रात काम करने के लिए दिल की गहराईयों से धन्यवाद किया। लोक सभा और उपचुनाव की जीत भाजपा के लिए बहुमूल्य है।

बिंदल के कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 2023 से हिमाचल में 11 बड़ी रैलियां, 8 चुनावी रैलियां की। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हिमाचल में दो महा रैलियों में हिमाचल का वायुमंडल सकारात्मक कर चुनावी जीत का आगाज किया। केंद्रीय मंत्री अमित शाह की 2, नितिन गडकरी 3, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी जी की 2 रैलियों का लोक सभा चुनावों के समय बड़ा योगदान रहा।

डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी हारी और भाजपा जीती है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण लोकसभा चुनाव रिजल्ट में सभी के समक्ष आया जहां भाजपा ने 61 विधानसभा सीटों पर दमदार विजय हासिल की है मुख्यमंत्री अपनी विधानसभा में हारे और उनके मित्र मंत्री, कैबिनेट भी चुनावों में हारे। उपचुनावो में कांग्रेस सरकार द्वारा सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने के बावजूद भाजपा ने तीन सीटों पर विजय हासिल की ।

उन्होंने कहा कि विधानसभा में भाजपा का संख्याबल 25 था, उसके बावजूद भाजपा ने राज्यसभा में जीत हासिल की। यह हमारे राजनेताओं की कुशल नीति का परिणाम है और इस परिमाण ने हिमाचल में नया इतिहास रचा।

उन्होंने कहा कि भाजपा का ठोस आरोप है कि कांग्रेस पार्टी ने चुनावों में पूर्ण रूप से दादागिरी के साथ कार्य किया, जिसके अंतर्गत उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं पर गलत झूठे केस दर्ज किये, सत्ता का दुरुपयोग तो इतना देखने को मिला कि एक-एक भाजपा समर्थक के घर, दुकान पर अफसर ने नोटिस दिए और सरकारी दबाव डाला, कर्मचारियों को प्रताड़ित किया गया तबादले का डर दिखाया गया और उसके बावजूद कांग्रेस हारी और भाजपा जीती।

उन्होंने कहा कि 6 कांग्रेस विधायक और 3 निर्दलीय विधायकों ने कांग्रेस को छोड़ा और भाजपा का दामन थामा है। इनमें से पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, इंद्र दत्त लखनपाल और आशीष शर्मा चुनाव जीते व भाजपा का विधानसभा में संख्याबल 28 पहुंच गया है।

(Udaipur Kiran)

(Udaipur Kiran) शुक्ला / प्रभात मिश्रा

Most Popular

To Top