CRIME

पिस्टल के बल पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, नामजद प्राथमिकी

प्रतीकात्मक तस्वीर

पूर्वी चंपारण,18 जुलाई (Udaipur Kiran) । जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के कृतपुर पंचायत के एक गांव में बीती रात एक महिला के साथ पिस्टल के बल पर दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। महिला के विरोध करने पर हत्या करने की धमकी दी गई है। मामले में पीड़ित महिला ने थाना में आवेदन दिया है, जिसमे कहा है कि उसके पति रात में बथान पर रहते है। जहां वह प्रतिदिन रात में खाना लेकर जाती है। वे रात में अपने घर से बथान पर खाना लेकर जा रही थी।

इसी दौरान ओमप्रकाश मिश्र के लीचवानी के समीप गोइठहां के अरविंद यादव तीन चार युवकों के साथ दारू व सिगरेट पी रहा था। जो पीछे से आकर उसे बांह में जकड़ लिया और उसके अंगों को सहलाने लगा। विरोध करने पर कमर से पिस्टल निकाल कर सीने में सटा दिया। वह दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। वही खाना लेकर जाने में विलम्ब होने पर उसके पति व पुत्र टार्च लेकर खोजने निकले। उनलोगो के आने पर वे सब मारपीट किए। उसी दौरान विजय यादव व अर्जुन यादव आकर मारपीट कर उसे छुड़ा कर ले भागे। पुलिस मामले में एफआईआर दर्ज कर तीनो आरोपी को खोजने में जुटी हुई है।

(Udaipur Kiran)

(Udaipur Kiran) / आनंद कुमार / चंदा कुमारी / गोविंद चौधरी

Most Popular

To Top