CRIME

हरसिद्धि के मजदूर की आंध्रप्रदेश में मौत

मृतक मजदूर के घर पहुंचे सीओ और बीडीओ

पूर्वी चंपारण,18 जुलाई (Udaipur Kiran) ।जिले के हरसिद्धि प्रखंड क्षेत्र के हरसिद्धि पकड़िया निवासी शंभू सहनी के पुत्र मजदूर धर्मेंद्र कुमार सहनी (29) की मौत आंध्र प्रदेश में हो गई। गुरुवार को मृतक मजदूर धर्मेंद्र का शव पैतृक गांव पहुंचा, जिसके बाद आक्रोशित परिजन ने शव को ठेकेदार के दरवाजे पर रख कर मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर सीओ कनकलता व बीडीओ मनोज कुमार पासवान मौके पर पहुंचे।

सीओ कनक लता ने बताया कि धर्मेंद्र कुमार आंध्रप्रदेश के विजयबाड़ा में किसी कंपनी में मजदूरी का काम करता था। उसे उसके घर के बगल के ठिकेदार राजू यादव कंपनी में मजदूरी कराने के लिए ले गए थे। उन्होंने बताया की काम के दौरान मजदूर गिर गया। जिसे वही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के क्रम में ही 14 जुलाई को उसकी मौत हो गई। वहीं के थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उस प्राथमिकी के साथ गुरुवार को शव उसके घर पहुंचा। आक्रोशित परिजन शव को लेकर ठेकेदार के दरवाजे पर गए और मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे।

सीओ ने बताया कि मृतक के परिजन को बिहार राज्य प्रवासी दुर्घटना अधिनियम 2008 के तहत दो लाख रुपया दिया जाएगा। उसके बाद बीस हजार रूपए पारिवारिक लाभ दिया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृत्यु प्रमाण पत्र मिल जाने के बाद सरकार की ओर से मिलने वाली राशि मृतक के परिजन को दे दी जाएगी। इस समझौता के आधार पर परिजन ठेकेदार के दरवाजे पर से शव को हटाए और अंत्येष्टि के लिए ले गए।

(Udaipur Kiran) / आनंद कुमार / चंदा कुमारी

Most Popular

To Top