CRIME

अपहरण के आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपहरण के आरोपी को पुलिस। ने किया गिरफ्तार

जौनपुर, 17 जुलाई (Udaipur Kiran) । जफराबाद थाना क्षेत्र के सेवईनाला बाजार के पास बुधवार को पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

क्षेत्र के कादीपुर गांव निवासी किशोरी को बहला फुसला कर एक युवक ने अपने जाल में फंसा लिया। उसके बाद युवक ने किशोरी का सात मई को अपहरण कर लिया।पुत्री के गायब होते ही परिवार में हड़कम्प मच गया। काफी खोजबीन के बाद किशोरी नहीं मिली। तब परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के व्यक्ति के रिश्तेदार पर शक जाहिर करते हुए तहरीर दिया। तहरीर में अर्जुन गुप्ता पुत्र विनोद गुप्ता निवासी थुनी थाना चन्दवक को आरोपी बनाया। आरोपित पर पुलिस ने धारा 366 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना के खुलासे के लिए पुलिस लग गयी। घटना के एक हफ्ते बाद अर्जुन गौतम ने किशोरी को लाकर उसके गांव के बाहर छोड़ दिया। परिजन किशोरी को थाने लाकर सारी घटना को बताये। उसी समय से आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगी हुई थी। बुधवार को थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने मुखबिर से मिली सूचना पर एस आई सजंय कुमार व हमराहियों के साथ ऊक्त स्थान पर पहुंचकर आरोपित अर्जुन गौतम को गिरफ्तार कर लिया।

(Udaipur Kiran) / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव / दिलीप शुक्ला

Most Popular

To Top