Chhattisgarh

मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात कर रेल विस्तार पर की चर्चा

मुख्‍यमंत्री साय केंद्रीय रेल मंत्री से सौजन्‍य भेंट करते हुए।

रायपुर, 17 जुलाई (Udaipur Kiran) । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बुधवार काे नई दिल्ली स्थित रेल भवन में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान केन्द्रीय मंत्री के साथ राज्य की कई नई रेल परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए रेल नेटवर्क के विस्तार की आवश्यकता पर जोर दिया और विभिन्न परियोजनाओं के महत्व को विस्तार से समझाया। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी इस दौरान उनके साथ उपस्थित थे।

(Udaipur Kiran)

(Udaipur Kiran) / चन्द्र नारायण शुक्ल / केशव केदारनाथ शर्मा

Most Popular

To Top