CRIME

पति पर लगाया देह व्यापार कराने और बेटी को बेचने का आरोप

छेड़खानी और और अश्लील फोटो खींचकर ब्लैकमेल करने के आरोप में युवक पर केस

मुरादाबाद, 15 जुलाई (Udaipur Kiran) । महानगर के थाना मझोला क्षेत्र में निवासी महिला ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसके साथ पहले दुष्कर्म किया। जेल से रिहा होने के बाद उससे शादी कर ली। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति उसे देह व्यापार करने और उसकी बेटी को बेचने का प्रयास कर रहा है। मामले में थाना मझोला पुलिस ने सोमवार को आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पीड़िता ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला युवक चार साल पहले उसे बहला फुसलाकर ले गया था। आरोपी ने दुष्कर्म किया था। पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपित समेत तीन के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया था। मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद आरोपित ने युवती को धमकाकर फिर दुष्कर्म किया था। इसके बाद गर्भवती हुई पीड़िता ने बिना शादी के 20 नवंबर 2022 को बेटी को जन्म दिया। तब आरोपित ने 26 जनवरी 2023 को शादी कर ली थी, लेकिन उससे पहले आरोपित पीड़िता की चचेरी बहन के साथ भी दुष्कर्म कर चुका था। इस मामले में भी आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया गया और उसे जेल भेज दिया गया था।

पीड़िता ने बताया कि आरोपित पति ने जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद से उसके पास अन्य लड़कों को भेजकर देह व्यापार कराने की कोशिश की। बीती 5 मार्च को आरोपित ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। आरोपित उसकी बेटी को भी बेचने का प्रयास कर रहा है। एक महिला से बेटी का सौदा भी कर लिया था। थाना मझोला एसएचओ केके वर्मा ने बताया कि आरोपित के खिलाफ सोमवार को केस दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जयसवाल / शरद चंद्र बाजपेयी / मोहित वर्मा

Most Popular

To Top