RAJASTHAN

मुख्यमंत्री भजनलाल के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने छह महिनों में उठाए अनेक कल्याणकारी कदम : सीपी जोशी

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने छ महिनों में उठाए अनेक कल्याणकारी कदम, जनता कर रही है सराहना : सीपी जोशी

जयपुर, 15 जुलाई (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी साेमवार काे नागौर जिले के दौरे पर रहे, जहां उन्होंने जिला कार्यालय में विभिन्न संगठनात्मक बैठकें कर कार्यकर्ताओं में जोश का संचार किया। जाेशी ने पदाधिकारियों के साथ खींवसर विधानसभा उप चुनाव सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जयपुर से नागौर जाते समय रास्ते में विभिन्न स्थानों पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका साफा-माला और पार्टी का दुपट्टा पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि प्रदेश कार्यसमिति के बाद प्रत्येक जिले में मंडलों और शक्ति केन्द्र सहित विभिन्न संगठनात्क बैठकें होनी है। जिनमें पुराने कार्यक्रमों की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों की योजना सहित अनेक विषयों पर चर्चा होगी। आने वाले समय में विधानसभा उप चुनाव है, इसी महीने गुरू पूर्णिमा, कारगिल विजय दिवस और मन की बात जैसे कार्यक्रम है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने से रोकने के लिए सभी विपक्षी पार्टियों द्वारा एक होकर कई प्रकार के भ्रम फैलाए गए और देश दुनिया के कई लोगों द्वारा वित्त पोषण किया गया, लेकिन देश की जनता ने तीसरी बार लगातार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत नेतृत्व को चुना। देश में 62 साल पहले पं. नेहरू लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने थे लेकिन उस समय विपक्ष नहीं के बराबर था।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत और विकसित राजस्थान का संकल्प पूरा होगा। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान भी तमाम दावों और अटकलों के बाद भी प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनी। इससे स्पष्ट है कि प्रदेश की जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ है। उप चुनाव में भी अच्छे परिणाम आएगे।

जिला बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, पूर्व सांसद प्रभारी नारायण पंचारिया, किसान आयोग के अध्यक्ष सी आर चौधरी, नागौर सम्भाग प्रभारी पुखराज पहाड़िया, जिलाध्यक्ष रामनिवास सांखला, खीवसर प्रभारी अशोक सैनी, खीवसर पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक मोहन राम चौधरी, मेड़ता पूर्व चेयरमैन अनिल थानवी, जिला प्रमुख नागौर चैयरमेन नीतू बोथरा सहित अन्य जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष मंत्री व विभिन्न मोर्चा के जिलाध्यक्ष मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran)

(Udaipur Kiran) सैनी / संदीप

Most Popular

To Top