Jharkhand

राज्य में ट्रांसफर-पोस्टिंग का खेल चल रहा है : विधायक

सभा को संबोधित करते पूर्व सांसद सुनील सोरेन

दुमका , 15 जुलाई (Udaipur Kiran) । जामा विधानसभा स्तरीय भाजपा का अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा का आयोजन सोमवार को प्रखंड के हाई स्कूल मैदान में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष मनोज पांडे ने की। इसमें विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सभी बूथ कमेटी, शक्ति केंद्र संयोजक, मंडल अध्यक्ष एवं पार्टी के विभिन्न मंच- मोर्चा सहित नेता व कार्यकर्ताओं के साथ संकल्प सभा का आयोजन किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए विधायक रणधीर सिंह ने कहा कि राज्य सरकार केन्द्र के 100 से ज्यादा योजनाओं को बंद एवं निष्क्रिय कर के मोदी सरकार को बदनाम करने में लगी हुई है। राज्य में ट्रांसफर-पोस्टिंग का खेल चल रहा है। अवैध रूप से कोयला, बालू एवं पत्थर चोरी का खेल चल रहा है और रॉयल्टी की चोरी की जा रही है।

झारखंड में बांग्लादेशी रोहिंग्यि मुसलमानों की आबादी लगातार बढ़ रही है और आदिवासियों की आबादी घट रही है। राज्य में भाजपा की सरकार आते ही इन रोहिंग्यि मुसलमानों को यहां से खदेड़ने का काम किया जायेगा। झारखंड का सोरेन परिवार इन घुसपैठियों का पोषक बनी बैठी है।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज देश विकास के पथ पर अग्रसर है। इस अवसर पर पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा ईमानदारी के साथ अपने प्रत्याशी के लिए काम कर जामा विधानसभा से करीब 6 हजार वोटों से बढ़त दिलायी है। इसी लीड को विधानसभा चुनाव में बनाये रखने की जरूरत है। भाजपा में टिकट के दावेदार बहुत कोई हैं। लेकिन पार्टी की मुहर जिन पर लगेगा, उन्हें जिताने के लिए सभी को एकजुट होकर लगना होगा। जब तक राज्य में भाजपा के नेतृत्व में सरकार नहीं बनती है। तब तक राज्य की जनता का भला नहीं हो सकता। डबल इंजन की सरकार इस राज्य के लोगों की जरूरत है, ताकि विकास के जो काम देश के पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा किया जा रहा है। उस काम को पूरे राज्य में भी व्यापक तौर पर बिना किसी रूकावट के किया जा सके।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यक्रम प्रभारी सारठ विधायक रणधीर सिंह, पूर्व सांसद सुनील सोरेन, जिला प्रभारी संजीव जजवाड़े उपस्थित थे।

(Udaipur Kiran) / नीरज कुमार

(Udaipur Kiran) / नीरज कुमार / शारदा वन्दना

Most Popular

To Top