HEADLINES

असम के मुख्यमंत्री हिमंत दाे दिवसीय दाैरे पर 16 को आएंगे झारखंड

Himanta Vishwa Sarma

रांची, 15 जुलाई (Udaipur Kiran) । झारखंड भाजपा के विधानसभा चुनाव सह प्रभारी एवं असम सरकार के मुख्यमंत्री हिमंत विस्वा सरमा 16 जुलाई को 10 बजे सेवा विमान द्वारा रांची पहुंचेंगे। वे रांची से सड़क मार्ग के जरिए तोरपा और खूंटी जायेंगे। वे तोरपा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मान एवं विधानसभा स्तरीय विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। अपराह्न में वे खूंटी विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अगले दिन 17 जुलाई को महानगर कार्यालय में आयोजित रांची विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मान एवं विधानसभा क्षेत्र स्तरीय विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे।

(Udaipur Kiran)

(Udaipur Kiran) / शारदा वन्दना / चन्द्र प्रकाश सिंह

Most Popular

To Top