Haryana

सिरसा: प्रदेशभर में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई: अभय चौटाला

अभय चौटाला

-कहा, व्यापारी व आमजन भय के साए तले जीने को विवश

सिरसा,15 जुलाई (Udaipur Kiran) । आज पूरे हरियाणा में अराजक तत्वों का राज है और कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है जिसके चलते व्यापारी व आमजन खौफ के साए तले जीने को विवश है। इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला सोमवार को डबवाली रोड स्थित अपने आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने आमजन की समस्याएं भी सुनी और उनके समाधान के लिए फोन के माध्यम से प्रशासनिक अधिकारियों से कहा।

इस दौरान उन्होंने कहा कि आज पूरे हरियाणा दिन प्रतिदिन व्यापारियों, दुकानदारों से फिरौती मांगने व न देने की सूरत में गोली मारने जैसी गंभीर घटनाओं ने जन्म ले लिया है जिससे स्पष्ट है कि सरकार का कानून व्यवस्था पर कोई नियंत्रण नहीं है। इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि राज्य सरकार को कानून व्यवस्था पर पूरा नियंत्रण करना चाहिए ताकि आमजन स्वतंत्र रूप से अपना कामकाज कर सके। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अभी से हरियाणा विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों का इनेलो बसपा गठबंधन को आशीर्वाद मिलेगा और निश्चित ही गठबंधन की सरकार गठित होगी। इस मौके पर इनेलो जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह करीवाला, कार्यकारी प्रधान धर्मवीन नैन, शहरी जिलाध्यक्ष गंगाराम बजाज, विनोद बेनीवाल, प्रवक्ता महावीर शर्मा, रामकुमार नैन, महेंद्र बाना, राजेंद्र झोरड़, अजय झोरड़, गुरविंद्र सिंह गिल व दिनेश बेनीवाल आदि मौजूद थे।

(Udaipur Kiran) / रमेश डाबर / SANJEEV SHARMA

Most Popular

To Top