Maharashtra

मुंबई में भारी बारिश

Maharashtra, 14 जुलाई (Udaipur Kiran) ।

मुंबई में भारी बारिश

33 हादसों से सहमी मायानगरी

तीन महिला घायल

मुंबई, 14 जुलाई (Udaipur Kiran) । देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है. रविवार को 33 हादसों से मायानगरी सहम उठी. कुर्ला पश्चिम के जरमरी में एक घर की दीवार ढहने से तीन महिलाएं घायल हो गईं। इसीतरह पेड़ व टहनियां गिरने की 21 घटनाएं हुईं। मौसम विभाग ने सोमवार को भी मुंबई, ठाणे, पालघर सहित कोकण में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

बीएमसी से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को मुंबई के कोलाबा में 92 मिमी और सांताक्रूज में 141.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। रविवार को पेड़ व डालियां गिरने की कुल 21 घटनाएं हुईं। इनमें मुंबई शहर में 6, पूर्वी उपनगर में 4 और पश्चिमी उपनगर में 11 हादसे हुए। इसीतरह शार्ट सर्किट की 8 और घर की दीवार गिरने की 4 घटनाएं हुईं। जिला आपातकालीन प्रबंधन प्राधिकरण ने पेड़ों से होने वाली दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए संबंधित विभाग के सहायक आयुक्तों को जरूरी निर्देश दिया है। खतरनाक पेड़ों को चिन्हित करने कहा गया है। सभी विभाग कार्यालयों की अपनी-अपनी सीमा के भीतर पेड़ों की शाखाओं को काटने का निर्देश दिया गया है। लिहाजा पेड़ो की छंटाई का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। मानसून से पहले खतरनाक पेड़ों की शाखाओं को काट दिया जाता है।

बीएमसी प्रशासन ने जून महीने से पहले 24 विभागीय कार्यालयों की सीमा के भीतर सभी पेड़ों की खतरनाक शाखाओं की छंटाई पूरी कर ली थी। लेकिन इसके बाद भी मुंबई के कई हिस्सों में पेड़ों के उखड़ने या उनकी डालियां टूटकर गिरने की घटनाएं हो रही हैं। इससे बीएमसी पर सवाल उठने लगे हैं। इस महीने के पहले सप्ताह में पेड़ गिरने से वर्ली में एक 45 वर्षीय व्यक्ति और प्रभादेवी में कचरा बीनने वाली महिला की मृत्यु हो गई थी।

(Udaipur Kiran) / वी. कुमार

(Udaipur Kiran)

(Udaipur Kiran) / वी कुमार यादव

Most Popular

To Top