Haryana

जींद: कांग्रेस पार्टी की सरकार में व्यापारियों को हरकदम पर न्याय मिलेगा : दीपक बावरिया

दीपक बावरिया का फूल माला के साथ स्वागत करते हुए व्यापारी।

जींद, 14 जुलाई (Udaipur Kiran) । कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार में व्यापारियों को हरकदम पर न्याय मिलेगा। व्यापारियों की हत्या व अपहरण की घटनाएंं चिंताजनक है। व्यापारी प्रदेश से प्लायन कर रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री व्यापारियों को कोई सुरक्षा प्रदान नहीं कर रहे हैं।

वे रविवार काे व्यापारी न्याय चौपाल को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र की चेयरमैन पूर्व कैबिनेट मंत्री गीता भुक्कल तथा कसोनीपत लोकसभा के सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, सफीदों से विधायक सुभाष गांगोली भी मौजूद रहे। बावरिया ने कहा कि आज अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह निरंतर खुले आम घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

हरियाणा में आने वाली सरकार कांगेस पार्टी की बनेगी और हम व्यापारियों को ज्यादा से ज्यादा राहत देगें और सुरक्षा का पूरा बंदोबस्त करेगें। हरियाणा सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री गीता भुक्कल ने व्यापारी न्याय चौपाल में बोलते हुए कहा कि व्यापारियों के जो भी सुझाव होगें उनको ज्यादा से ज्यादा चुनाव घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा। जींद में व्यापारियों की न्याय चैपाल ऐतिहासिक है और व्यापारियों ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंच कर जो एकजुटता दिखाई है। वो उनको विश्वास दिलाते हैं कि कांग्रेस पार्टी में व्यापारियों का मान-सम्मान होगा।

सोनीपत के लोकसभा क्षेत्र के सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था दुरूस्त होगी तो अच्छे उद्योग स्थापित हो सकते हैं और प्रदेश की तरक्की होगी। व्यापारी चौपाहल आयोजक हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के जिला प्रधान महाबीर कंप्यूटर ने अपने संबोधन में कहा कि व्यापारी अपराधिक घटनाओं से बड़ा चितिंत है और ऊपर से इंसपैक्टरी राज से भी दुखी हैं। व्यापारियों पर चैतरफा मार पड़ी है।

भ्रष्ट अधिकारी जीएसटी की चैकिंग के बहाने व्यापारियों को परेशान कर रही है तथा व्यापारी जीएसटी की रिटर्न भरता है। थोड़ी सी कमी में भ्रष्ट अधिकारी उन्हें बहुत परेशान करते हैं तथा उनसे मोटी रकम वसूली जा रही है। महाबीर कंप्यूटर ने कहा कि व्यापारी हमेशा सरकार का खजाना भर कर सरकार को चलाने में अहम योगदान देता है और आने वाली कांग्रेस पार्टी की सरकार में व्यापारियों को ज्यादा से ज्यादा राहत मिले तथा व्यापारियों की गारंटी की सुरक्षा सुनिश्चित करें। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता महाबीर गुप्ता, बलजीत रेढू, प्रदीप गिल, श्याम बिहारी जिंदल, श्रीचंद जैन, जगबीर ढिगाणा, रघबीर भारद्वाज, प्रमोद सहवाग, करतार सैनी, शिवनारायण शर्मा, दीपक पिंडारा, धर्मेन्द ढुल, रमेश सैनी, विनोद आशरी इत्यादि उपस्थित थे।

(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा / SANJEEV SHARMA

Most Popular

To Top