Uttar Pradesh

सहसों के भोपतपुर में स्थापित जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा का अनावरण

प्रतिमा का अनावरण

-भारत रत्न स्व.कर्पूरी ठाकुर पीडीए के महानायक : श्यामलाल पाल

प्रयागराज, 13 जुलाई (Udaipur Kiran) । भारत रत्न व पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा का अनावरण शनिवार काे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने किया। उन्होंने स्व.कर्पूरी ठाकुर को पीडीए का महानायक बताया।

सहसों के पास भोपतपुर गांव के एक शिक्षण संस्थान में स्थापित स्व. कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद पीडीए सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार प्रान्त ही नहीं पूरे देश में फैली सामाजिक गैर बराबरी, शैक्षिक और आर्थिक असमानता के खिलाफ समाजवादी आंदोलन की मुख्य धारा में देश के लाखों लोंगो को जोड़ते हुए जो राजनैतिक ऊंचाई हासिल की, वह इतिहास के स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया है। उन्होंने स्व. कर्पूरी ठाकुर को सादगी, ईमानदारी, कर्तव्य के प्रति समर्पित एवं पीडीए समाज के उत्थान के लिये अपना सब कुछ समर्पित कर देने वाला राजनेता बताया। कहा कि उनके विचार, सिद्धांत आज युवाओं को प्रेरणा लेने की जरुरत है।

इस मौके पर एमएलसी डॉ मानसिंह यादव, विधायक विजमा यादव, जिलाध्यक्ष अनिल यादव, अमरनाथ सिंह मौर्य, पूर्व विधायकगण मुजतबा सिद्दीकी, सत्यवीर मुन्ना, धनीलाल आदि वक्ताओं ने भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार पर संविधान और लोकतंत्र विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि पीडीए की मजबूती ही देश में सत्ता परिवर्तन करेगी।

(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र / राजेश

Most Popular

To Top