RAJASTHAN

साड़ी का फंदा लगाकर पति-पत्नी ने की खुदकुशी

शव ले जाते परिजन।

भरतपुर, 13 जुलाई (Udaipur Kiran) । डीग जिले के सीकरी थाना इलाके

के गांव बुडली में दंपती ने शुक्रवार रात कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी।

दो महीने पहले ही दोनों की शादी हुई थी। शनिवार सुबह दोनों काफी देर तक

कमरे से नही निकले तो युवक के बड़े भाई ने गेट को खटखटाया। कोई जवाब नहीं

आया तो कुंदी तोड़कर वह अंदर गया। पति-पत्नी के शव पंखे से लटके थे। घटना की

सूचना परिवार ने सीकरी पुलिस को दी।

युवक

के पिता चरण सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मैं किसी काम से रिश्तेदारी में

गांव से बाहर गया हुआ था। घर पर बड़ा बेटा वीरभान, उसकी पत्नी, छोटा बेटा

नेमीचंद (22) और उसकी पत्नी सोनिया (20) थे। नेमीचंद और सोनिया की शादी 10

मई 2024 को हुई थी। शुक्रवार को सब ठीक था। दोनों बेटे बहुएं खाना खाने के बाद

अपने-अपने कमरे में चले गए थे। शनिवार सुबह 8 बजे वीरभान सोकर उठा। नेमी

का कमरा अंदर से बंद था। वीरभान ने नेमी का गेट खटखटाया। किसी ने कोई जवाब

नहीं दिया। उसने धक्का देकर गेट तोड़ा और अंदर गया तो दोनों के शव मिले। पुलिस

ने शवों को सीकरी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। दोनों पति पत्नी के आत्महत्या करने के कारणों का

पता नहीं लग पाया है।

नेमीचंद

के चचेरे भाई परमसुख सैनी ने बताया कि दोनों भाइयों (नेमीचंद और वीरभान) की

शादी दो बहनों (सोनिया और राधा) से एक साथ हुई थी। नेमीचंद 11 जुलाई को

पत्नी को सोनिया पीहर गोविंदगढ़ से लेकर आया था। शुक्रवार को वीरभान भी अपनी

पत्नी राधा को पीहर से लेकर आया था।

नवंबर

में नेमी की मां अंगूरी का निधन हो गया था। 10 जुलाई को नेमी के पिता चरण

सिंह एक रिश्तेदारी में शादी समारोह में कामां गए थे। घटना के बाद आज सुबह

चरण सिंह को कामां से बुलाया गया। पति पत्नी की मौत के कारणों का पता नहीं

लग पाया है। नेमीचंद

प्राइवेट इलैक्ट्रिशियन था। उसका बड़ा भाई भी मजदूरी करता है। नेमीचंद और

सोनिया के बीच दाे महीने के दौरान कोई विवाद नहीं हुआ था। समझ नहीं आ रहा कि

ऐसा क्या हुआ कि दोनों ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सीकरी

सीओ आशीष प्रजापत ने बताया कि सुबह घटना की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर

पहुंची। प्रथम दृष्टया गृह क्लेश का मामला सामने आ रहा है। आत्महत्या के

कारणों की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने दोनों पति-पत्नी के शवों का

पोस्टमॉर्टम सीकरी अस्पताल की मॉर्च्युरी में करवा दिया है।

(Udaipur Kiran)

(Udaipur Kiran) / रोहित / संदीप माथुर

Most Popular

To Top