Haryana

फरीदाबाद : चार माह से गर्भवती विवाहिता ने लगाई खुद को आग, हालत गंभीर

खुद को आग लगाने वाली विवाहिता का फाइल फोटो

फरीदाबाद, 12 जुलाई (Udaipur Kiran) । फरीदाबाद जिले में एक 19 वर्षीय शादीशुदा युवती ने घर में आग लगाकर जान देने की कोशिश की। फिलहाल बुरी तरह झुलसी युवती को बादशाह खान सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज की भर्ती कराया गया है। जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

शुक्रवार काे विवाहिता के पति भरतपाल ने बताया कि वह मोहना इलाके में एक बाइक शोरूम में काम करता है। जहां बीते कल सुबह में वह घर से काम करने के लिए निकल गया था। उसकी पत्नी अंजलि उसकी मां चंद्रकला से झगड़ा करके घर से निकल गई। भरतपाल ने बताया कि उसकी पत्नी 4 महीने की गर्भवती थी। जो मां से झगड़ा करके चली गई। जिसके बाद उसने इसकी जानकारी अपनी पत्नी के भाई विजय को फोन पर दी। इस दौरान जिस फोन से उसकी पत्नी ने फोन किया था, उस पर संपर्क करने के बाद पता चला कि वह फोन उसकी पड़ोसी महिला का है। जहां पर उसने अपनी पत्नी को देख लिया शाम के 8 बजे अपनी पत्नी अंजलि को घर में ले आया।

कुछ देर बाद उसका भाई विजय और विजय का साला दोनों उसके घर आ गए। विजय ने अपनी बहन को समझाया इसके बाद मामला शांत हो गया। लेकिन लगभग रात के 12 बजे अंजलि ने घर में अंदर से कुंडी बंद करके खुद को आग लगा ली। शोर मचाने पर पता चला कि अंजलि ने आग लगा ली है। इसके बाद उन्होंने घर का दरवाजा तोडक़र उसकी आग बुझाई और उसे पास के ही एक सरकारी अस्पताल में ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बादशाह खान सिविल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, लेकिन वहां भी डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

फिलहाल उसकी पत्नी का सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। भरतपाल ने बताया की उसकी पत्नी का व्यवहार शादी के बाद से ही ऐसा ही था। आए दिन बातों बातों में वह झगड़ा करती रहती थी। इससे पहले भी वह दो बार घर से जा चुकी थी। वहीं अंजली के भाई विजय ने बताया की कल उसकी बहन का झगड़ा उसकी सास से हुआ था। जिस झगड़े में उसके देवर राजू ने अंजली को थप्पड़ मार दिया था। इसी गुस्से के चलते अंजली ने खुद को आग लगा ली।

(Udaipur Kiran) / -मनोज तोमर / SANJEEV SHARMA

Most Popular

To Top