Chhattisgarh

कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधरोपण

collceter paudharopan

रायपुर, 12 जुलाई (Udaipur Kiran) । कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने आज शुक्रवार को अपने निवास पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया। कलेक्टर ने निवास पर आम और कटहल के पौधे लगाए। पौधा रोपण कर पर्यावरण की सुरक्षा और हरियाली बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। कलेक्टर ने कहा कि यह अभियान पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण है और मातृत्व के प्रति सम्मान और आभार प्रकट करने का सुंदर तरीका भी है। कलेक्टर ने पौधरोपण के महत्व के बारे में जागरूक किया और इस अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर के साथ उनकी पत्नी सुनीता सिंह, माता, मौसी ने वृक्षारोपण किया ।

(Udaipur Kiran)

(Udaipur Kiran) / गायत्री प्रसाद धीवर / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Most Popular

To Top