Uttar Pradesh

विधायक नीलकंठ तिवारी ने चेतगंज वार्ड में किया प्रवास, विशिष्ट जनों से जनसंपर्क

वार्ड प्रवास कार्यक्रम में विधायक नीलकंठ भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ: फोटो बच्चा गुप्ता

वाराणसी, 11 जुलाई (Udaipur Kiran) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 75 दिवसीय वार्ड प्रवास कार्यक्रम के सातवें दिन गुरुवार को प्रदेश के पूर्व मंत्री व श​हर दक्षिणी के विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने चेतगंज वार्ड में प्रवास किया।

वार्ड के प्रवास में विधायक ने स्वच्छता अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ श्रमदान किया। नगर निगम के जोनल अधिकारी को क्षेत्र को कूड़ा-मलबा मुक्त बनाने के लिए कहा। इसके बाद एक वृक्ष मां के नाम अभियान के तहत सेनपुरा मैदान के पार्क में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पौधारोपण किया। इसके बाद क्षेत्र में चौपाल का आयोजन कर स्थानीय नागरिकों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा किया।

विधायक ने चौपाल के बाद क्षेत्र में विशिष्ट जनों से जनसंपर्क किया। इसी क्रम में विधायक ने लोकतंत्र सेनानी स्व.राम प्रसाद जायसवाल के पुत्र दीनदयाल जायसवाल व उनके परिवार के सदस्यों का कुशलक्षेम जाना। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल गुप्ता, स्थानीय पार्षद श्रवण गुप्ता, पार्षद मनीष गुप्ता, पार्षद संजय केशरी, पार्षद इंद्रेश सिंह, राजीव सिंह, सारिका गुप्ता आदि ने भी भागीदारी की।

(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी / राजेश

Most Popular

To Top