Haryana

सोनीपत: मुख्यमंत्री शहरी स्वामित्व योजना के तहत 161 प्रमाण पत्र वितरण

11 Snp- 6    सोनीपत: नगर         निगम आयुक्त विश्राम मीणा स्वामित्व रजिस्ट्री वितरित करते हुए।

-निगमायुक्त मीणा ने 120 लोगों को रजिस्ट्री पत्र व 41 लाल डोरा

प्रमाण पत्र दिए

सोनीपत, 11 जुलाई (Udaipur Kiran) । शहरी क्षेत्र के लाल डोरे

के भू-मालिकों को उनकी संपत्ति का मालिकाना हक दिलाने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा

रही मुख्यमंत्री शहरी स्वामित्व योजना के तहत, सेक्टर-15 स्थित कम्युनिटी सेंटर में

जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पात्र संपत्ति मालिकों

को लाल डोरा प्रमाण पत्र और रजिस्ट्री प्रमाण पत्र वितरित किए गए। नगर निगम आयुक्त

विश्राम मीणा ने जिले के 120 लोगों को स्वामित्व रजिस्ट्री और 41 लोगों को लाल डोरा

प्रमाण पत्र वितरित किए।

गुरुवार काे राज्य स्तरीय कार्यक्रम मानेसर

में आयोजित हुआ, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने लाभार्थियों को स्वामित्व

पत्र सौंपे। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला स्तरीय कार्यक्रम में किया गया, जहां

उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री का संदेश सुना। विश्राम मीणा ने प्रमाण पत्र प्राप्त

करने वाले भू-संपत्ति मालिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस योजना से लोगों को

सीधा लाभ होगा और उन्हें अपने घर और दुकान का मालिकाना हक प्राप्त होगा।

मुख्यमंत्री शहरी स्वामित्व

योजना के तहत जिले में कुल 1257 संपत्तियों में से 285 लोगों ने आवेदन किया था। नगर

निगम ने 166 लोगों को स्वीकृति दी थी, जिनमें से 139 लोगों ने अपनी पूरी राशि जमा करवा

दी है। आज 120 लोगों को उनकी संपत्ति की रजिस्ट्री सौंपी गई, जिसमें सोनीपत से 57,

गोहाना से 55 और खरखौदा से 08 लोग शामिल हैं। इसके अलावा, 41 लोगों को लाल डोरा प्रमाण

पत्र भी सौंपे गए, जिनमें विभिन्न गांवों के लोग शामिल हैं।

इस मौके पर नगर निगम की संयुक्त

आयुक्त रेणुका, गन्नौर नगरपालिका के चेयरमैन अरूण त्यागी, कुण्डली नगर पालिका के उपाध्यक्ष

अशोक भारद्वाज, निगम पार्षद पुनित राई, गोहाना नगर परिषद की ईओ निशा, हरिप्रकाश सैनी,

मुनीराम, महेश लूथरा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी

मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) परवाना / SANJEEV SHARMA

Most Popular

To Top