HimachalPradesh

शाहपुर विस में सिंचाई-पेयजल योजनाओं पर व्यय होेंगे 96 करोड़ : पठानिया

उप मुख्य सचेतक हैंडपम्प का लोकार्पण करते हुए।

धर्मशाला, 28 जनवरी (Udaipur Kiran) । उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में जलशक्ति विभाग द्वारा विभिन्न पेयजल योजनाओं पर लगभग 80 करोड़, सिंचाई योजनाओं पर 16 करोड़ तथा सीवरेज पर 56.56 करोड़ की धनराशि व्यय की जा रही है। मंगलवार को उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने ग्राम पंचायत अम्बाड़ी के वार्ड नम्बर 3 डोला में 3 लाख तथा गोरडा के नाहलन में स्थापित विद्युत संचालित हैंडपम्प तथा ग्राम पंचायत मंझग्रां के वार्ड 4 में 3 लाख से स्थापित विद्युत संचालित हैंडपम्प का लोकार्पण भी किया गया। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने राजकीय उच्च विद्यालय केटलू के खेल मैदान के विस्तारीकरण के कार्य का भूमि पूजन किया।

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर विस के ग्रामीण क्षेत्रों का चरणबद्व विकास सुनिश्चित किया जा रहा है, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क स्वास्थ्य तथा शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए पहल की जा रही है।

झुलाड़ में हेल्थ क्लीनिक प्लांट के भवन का किया शिलान्यास

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शाहपुर के झुलाड़ में 25 लाख से बनने वाले प्लांट हेल्थ क्लीनिक के भवन का शिलान्यास किया। जिला में यह 5वां क्लीनिक है। इस क्लीनिक के बन जाने से यहां के हजारों बागवानों को लाभ मिलेगा। झुलाड से इस बार 1.50 करोड़ रुपये के प्लांट बेचे गए हैं।

(Udaipur Kiran) / सतिंदर धलारिया

Most Popular

To Top