Uttrakhand

9स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मनाया उत्सव

”सेवा, सुशासन और विकास“ के सफल तीन साल पूरे होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

हल्द्वानी, 23 मार्च (Udaipur Kiran) । उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में हल्द्वानी के एमबी कॉलेज मैदान में “सेवा, सुशासन और विकास” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से जनता को संबोधित किया और अपनी सरकार की तीन साल की उपलब्धियों को साझा किया।कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद अजय भट्ट, हल्द्वानी के मेयर गजराज बिष्ट, और कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत द्वारा किया गया।

कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए, जहां जनता को सरकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही, रोजगार मेला भी आयोजित किया गया, जिसमें युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए। इस कार्यक्रम की खास बात रही महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी। महिलाओं ने अपने उत्पादों के स्टॉल लगाए, जिनमें हस्तनिर्मित सामान, स्थानीय उत्पाद और खाद्य सामग्री शामिल थीं।कार्यक्रम के दौरान पूर्व राज्यपाल और पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी भी पहुंचे।

उन्होंने महिलाओं के स्टॉलों का अवलोकन किया और स्थानीय उत्पादों की खरीदारी कर उनके प्रयासों की सराहना की। कोश्यारी ने महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की तारीफ करते हुए कहा कि सरकार की नीतियों का सही लाभ अब जमीनी स्तर पर दिखने लगा है। इस कार्यक्रम के जरिए सरकार ने जनता को भरोसा दिलाया कि आगे भी विकास कार्यों को गति दी जाएगी और युवाओं, महिलाओं, किसानों सहित समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

(Udaipur Kiran) / अनुपम गुप्ता

Most Popular

To Top