Bihar

महिला संवाद कार्यक्रम में 7696 महिलाओं ने भाग लिया

संवाद कार्यक्रम में महिलाएं

कटिहार, 19 अप्रैल (Udaipur Kiran) । जिले के सभी 16 प्रखंडों के 36 ग्राम संगठनों में शनिवार को महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 7696 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में बिहार सरकार की महिला सशक्तिकरण की योजनाओं के बारे में लघु फिल्म दिखाया गया और लाभान्वित महिलाओं ने अपना अनुभव साझा किया।

महिलाओं ने आगे अपने समाज की उन्नति के लिए योजनाओं को क्रियान्वयन करने और नई योजना लाने हेतु चर्चाएं की और मांग रखी। इन मांगों को लिपिबद्ध कर स्थानीय प्रशासन को उपलब्ध कराया जाएगा ताकि उनका समाधान हो जाए। बड़ी या नए प्रकार के कार्यों यथा नीति निर्माण के योग्य मांगों को बिहार सरकार को प्रेषित किया जाएगा।

महिला संवाद कार्यक्रम राज्य सरकार की एक अनूठी पहल है, जो लाखों महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। जिले में प्रत्येक दिन 36 गांवों में यह महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन हेतु प्रचार वाहन लगाया गया है। प्रत्येक कार्यक्रम में 200-250 महिलाओं को भाग लेने हेतु जीविका द्वारा आमंत्रित किया जा रहा है।

महिला संवाद कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तर पर अनुश्रवण समिति गठित की गई है और प्रखंड विकास अधिकारी प्रखंड स्तर पर पूरे महिला संवाद का नेतृत्व कर रहे हैं। इसके लिए जिला और प्रखंड में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / विनोद सिंह

Most Popular

To Top