Haryana

गुरुग्राम: मनोहर लाल के 71वें जन्म दिन पर हुआ 71 यूनिट रक्तदान

गुरुग्राम के सेक्टर-82 में सरपंच सुंदर लाल के कार्यालय में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल केजन्मदिन पर शिविर में रक्तदाताओं को सम्मानित करते पूर्व विधायक सत्यप्रकाश जरावता, सरपंच सुंदर लाल व अन्य सहयोगी।

-सीएम रहते हुए मनोहर लाल जी ने हरियाणा को तरक्की के रास्ते पर चलाया

-उनके पदचिन्हों पर चलते हुए हरियाणा के विकास के नये आयाम दे रहे हैं सीएम नायब सिंह सैनी

गुरुग्राम, 5 मई (Udaipur Kiran) । सोमवार को देश के उर्जा, आवास एवं शहरी मंत्री एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का जन्मदिवस रक्त दान करके सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। नगर निगम मानेसर से भारतीय जनता पार्टी के मेयर प्रत्याशी रहे सरपंच सुन्दर लाल के वाटिका सेक्टर-82 स्थित कार्यालय पर फिलबी रियल एस्टेट के सौजन्य से यह शिविर लगाया गया। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल जी के 71वें जन्मदिवस पर 71 यूनिट रक्तदान किया गया। शिविर में मुख्यातिथि पूर्व विधायक पटौदी एवं प्रदेश अध्यक्ष एससी मोर्चा सत्यप्रकाश जरावता रहे।

इस शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने बढ़-चढक़र भाग लेकर रक्तदान किया। जरावता ने मनोहर लाल जी के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाकर उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। जरावता ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर एक ऐसी शख्सियत है, जो अंतोदय के माध्यम से पंक्ति में खड़े आखरी व्यक्ति तक की चिंता करते हैं। ऐसे महान व्यक्तित्व को उत्तम स्वस्थ एवं दीर्घायु की शुभकामनाएं देते हैं। साढ़े 9 साल बतौर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सुशासन और पारदर्शिता की मिसाल पेश की। मिशन मेरिट और अंत्योदय उत्थान के जरिये मनोहर लाल ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया।

शिविर में बोलते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता सरपंच सुंदर लाल यादव ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि उनका जीवन हरियाणा को समर्पित रहा है। अब देश को वे अपनी सेवाएं दे रहे हैं। हरियाणा में भी उनकी ओर से समय-समय पर विकास की सौगातें दी ज रही हैं। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से भारतीय जनता पार्टी की राजनीति में उन्हें लाकर संगठन ने हरियाणा की बागडौर सौंपी। साढ़े 9 साल से अधिक समय तक वे हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे। अपने कार्यकाल में उन्होंने हरियाणा का एक समान विकास किया।

(Udaipur Kiran)

Most Popular

To Top