Haryana

हिसार : महापर्व के रूप में मनाया भारतीय मजदूर संघ का 70वां स्थापना दिवस

भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते संघ पदाधिकारी।

हिसार, 23 जुलाई (Udaipur Kiran) । भारतीय मजदूर संघ का 70वां स्थापना दिवस पारिजात चौक के पास स्थित स्थानीय संघ कार्यालय में महापर्व के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के जिला कोषाध्यक्ष भजनलाल ने की जबकि संचालन जिला मंत्री विक्रम श्योराण किया। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ प्रदेश महामंत्री हवा सिंह महला विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला मंत्री विक्रम श्योराण व वक्ताओं ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ की स्थापना 23 जुलाई 1955 को हुई थी। भारतीय मजदूर संघ देश हित, समाज हित व कर्मचारी हित में कार्य करने वाला देश का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघ के प्रदेश महामंत्री हवा सिंह महला ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ देश हित व श्रमिक हित में 70 साल से कार्यरत है। संगठन की शुरुआत 35 कार्यकर्ताओं ने मिलकर की थी। आज कार्यकर्ताओं की मेहनत के चलते भारतीय मजदूर संघ की सदस्यता तीन करोड़ है और इस वक्त यह विश्व का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन है।

इस अवसर पर ओमबीर यादव, रवि श्रीवास्तव, विकास बैनीवाल, रामकेश श्योराण, पवन गुंदली, नसीब ढांडा, सुमित शर्मा, विजय नियाणा, संदीप पान्नू, कमल सैनी, पुनीत ग्रोवर, बीरमती, भारती देवी, सरोज देवी, सुशील कुमार, शीला कुंडू, कोमल देवी व अंशुल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर / सुमन भारद्वाज / SANJEEV SHARMA

Most Popular

To Top