Haryana

सोनीपत: पुलिस के 6 अधिकारी व कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए

31 Snp- 3    सोनीपत: सहायक पुलिस आयुक्त और अन्य अधिकारियों         ने सेवानिवृत्त विदाई समारोह में

सोनीपत, 31 जुलाई (Udaipur Kiran) । सोनीपत पुलिस के एक निरीक्षक, तीन उप निरीक्षक, एक सहायक उप

निरीक्षक, और एक मुख्य सिपाही को उनके सेवानिवृत्त होने पर सहायक पुलिस आयुक्त शहर

राहुल देव ने भावभीनी विदाई दी।

बुधवार को एक विदाई समारोह में सहायक पुलिस आयुक्त और अन्य

अधिकारियों ने सेवानिवृत्त हो रहे 1 निरीक्षक, 3 उप निरीक्षक, 1 सहायक उप निरीक्षक,

और 1 मुख्य सिपाही को उनकी लंबी सेवाओं के उपरांत सम्मानित किया। इस समारोह में कल्याण

निरीक्षक, लाइन अफसर, पुलिस प्रवक्ता, और यातायात सहायक पुलिस आयुक्त भी मौजूद रहे।

कल्याण शाखा में तैनात निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि

पुलिस विभाग के छह अधिकारी और कर्मचारी, जिनमें निरीक्षक मेनपाल, उप निरीक्षक राजबीर

सिंह, रमेश कुमार, सुरेश कुमार, सहायक उप निरीक्षक ईश्वर सिंह, और मुख्य सिपाही राजकुमार

शामिल हैं, ने अपनी लंबी सेवाएं देकर सेवानिवृत्ति प्राप्त की है। उन्होंने इन अधिकारियों

द्वारा पुलिस विभाग को दी गई सेवाओं का उल्लेख करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं

दीं और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस

कर्मचारियों को सहायक पुलिस आयुक्त राहुल देव द्वारा सम्मान चिन्ह और उपहार देकर सम्मानित

किया गया।

(Udaipur Kiran)

(Udaipur Kiran) परवाना / SANJEEV SHARMA

Most Popular

To Top