WORLD

रूस की सेना में शामिल श्रीलंका के 59 नागरिकों की युद्ध में मौत

श्रीलंका के विदेशमंत्री विजेता हेराथ

कोलंबो, 07 फरवरी (Udaipur Kiran) । रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग में श्रीलंका के 59 नागरिकों की मौत हो चुकी है। यह सभी रूस की तरफ से लड़ाई लड़ते हुए मारे गए।

श्रीलंका के विदेशमंत्री विजेता हेराथ ने आज संसद को यह जानकारी दी। डेली मिरर समाचार पत्र की खबर के अनुसार विपक्षी सदस्य एस श्रीधरन के एक प्रश्न के उत्तर में हेराथ ने कहा कि रूस की सेना में भर्ती श्रीलंका के 554 नागरिकों में से 59 की मौत 20 जनवरी तक हो चुकी है।

उल्लेखनीय है कि इस युद्ध में रूस और यूक्रेन के हजारों सैनिक मारे गए हैं। मॉस्को अपनी सेना में श्रीलंका ही नहीं, भारत और नेपाल के लोगों को भर्ती कर चुका है।

—————

(Udaipur Kiran) / मुकुंद

Most Popular

To Top