मुरादाबाद, 25 अप्रैल (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद महानगर के मंत्री व मन की बात कार्यक्रम के महानगर संयोजक सर्वेश पटेल ने बताया कि रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 122वां संस्करण कार्यकर्ताओं ने सुना। इस दाैरान नगर व देहात विधानसभा के 603 बूथों पर 5219 लोगों ने सुना। नगर विधायक रितेश ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया-भर में आतंक के खिलाफ लड़ाई को नया विश्वास और उत्साह दिया है।
मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद नगर विधायक रितेश गुप्ता ने बताया कि रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने कहा कि देश के हर नागरिक ने संकल्प लिया है कि आतंकवाद को खत्म करना ही है। उन्होंने यह भी कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य अभियान नहीं है, यह बदलते भारत की तस्वीर है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है। आक्रोश से भरा हुआ है। संकल्पबद्ध है। आज हर भारतीय का यही संकल्प है, हमें आतंकवाद को खत्म करना ही है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारी सेनाओं ने जो पराक्रम दिखाया है, उसने हर हिंदुस्तानी का सिर ऊंचा कर दिया है। जिस स्पष्टता के साथ, जिस सटीकता के साथ हमारी सेनाओं ने सीमा पार के आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त किया, वो अद्भुत है।
क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल, भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की संयोजिका अल्पना रितेश गुप्ता, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी निमित जायसवाल व महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता व राहुल सेठी, महानगर महामंत्री श्याम बिहारी शर्मा, कमल गुलाटी, नत्थूराम कश्यप, दिनेश शीर्षवाल, पार्षद दल के उप नेता सुरेंद्र बिश्नोई, कार्यकारिणी उपाध्यक्ष डॉ गौरव श्रीवास्तव, नवदीप टंडन, राहुल शर्मा, हेमराज सैनी, चंद्र प्रजापति, शमी भटनागर, सुनीता शर्मा, शशि किरण, सर्वेश पटेल आदि भाजपाइयों ने विभिन्न मंडलों में मन की बात कार्यक्रम सुना।
——————-
(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल
