Uttar Pradesh

उप्र के 51 नेता दिल्ली  में करेंगे प्रचार, दो पूर्व मंत्री पहले से हैं मौजूद

राजनीतिक प्रतिकात्मक

लखनऊ, 23 जनवरी (Udaipur Kiran) । दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उप्र के लोगों को लुभाने के लिए यहां के स्थानीय नेताओं की ड्यूटी लगा दी है। उप्र के कई नेताओं की विधानसभावार पहले से ड्यूटी लगायी गयी है। वहीं गुरुवार से उप्र के 51 नेता दोपहर बाद से 51 विधान सभा क्षेत्रों में ड्यटी पर लग जाएंगे। इनका मुख्य काम उप्र के लोगों के बीच संपर्क करना और संगठन के लोगों के साथ बैठक कर रणनीति बनाना है। इससे पहले पूर्व मंत्री स्वाती सिंह और उपेन्द्र तिवारी जनवरी के प्रथम सप्ताह से ही प्रचार में लगे हुए हैं।

गुरुवार से उप्र के जिन 51 नेताओं की 51 विधानसभाओं में ड्यूटी लगायी गयी है, उनमें प्रमुख रुप से भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला को दिल्ली विधानसभा में विधायक प्रकाश द्विवेदी की मातीनगर में, आनंद स्वरूप शुक्ला की ड्यूटी लक्ष्मीनगर में, भूपेश चौबे का कालका जी में, गोविंद माधव की किराड़ी में, सुरेन्द्र चौरसिया की अंबेडकरनगर में, शलभमणि त्रिपाठी की माडल टाउन में, आशीष सिंह आशू की नई दिल्ली में ड्यूटी लगायी गयी है।

इससे पूर्व पूर्व मंत्री स्वाती सिंह ओखला में जनवरी के प्रथम सप्ताह से ही प्रचार अभियान में जुटी हुई हैं। जब वहां प्रत्याशी घोषित नहीं हुआ था, तब से वे प्रचार कर रही हैं। पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी लक्ष्मीनगर में प्रचार कर रहे हैं। इस संबंध में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला का कहना है कि हम पार्टी के अनुशासित सिपाही हैं। जहां ड्यूटी लगायी जाएगी, वहां जाना है। आज से हमारी ड्यूटी दिल्ली में लगी है। वहां दिल्ली कैंट में प्रचार करना है।

(Udaipur Kiran) / उपेन्द्र नाथ राय

Most Popular

To Top