

शामलाजी, 2 नवंबर (Udaipur Kiran) । गुजराती नव वर्ष पर शनिवार को अरवल्ली जिले के शामलाजी मंदिर में एक भक्त परिवार ने सोने की पादुका अर्पित की। पादुका का मूल्य करीब 30 लाख रुपये है। भक्त साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर के रहने वाले हैं।
नववर्ष पर सुबह से ही भगवान शामलिया के दर्शन करने श्रद्धालु उमड़ पड़े। तड़के मंदिर खुलने के साथ ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। सुबह 09 बजे तक भगवान के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। देव गदाधर शामलाजी विष्णु मंदिर में दर्शन करने श्रद्धालु राज्य के कोने-कोने से यहां पहुंचे हैं। भगवान कालिया ठाकोर (शामलाजी) को सुंदर रूप से सजाया गया था।
———
(Udaipur Kiran) / बिनोद पाण्डेय
