Bihar

जनता दरबार में 4 मामलों का हुआ निष्पादन

जनता दरबार में 4 मामलों का हुआ निष्पादन

किशनगंज, 07 सितंबर (Udaipur Kiran) । सदर थाना सहित जिले के सभी थानों में शनिवार को जमीनी विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरबार लगाया गया। सदर थाना में किशनगंज सीओ की अध्यक्षता में जनता दरबार लगाया गया।

जनता दरबार मे फरियादी जमीन संबंधी विवादों को सुलझाने थाना पहुंच रहे थे। डीएम व एसपी के निर्देश पर प्रत्येक शनिवार को सभी थानों में जनता दरबार लगाया जाता है। अलग अलग थाना में लगाये गए जनता दरबार मे फरियादियों की भीड़ जुटी। दूर दराज के गांवों से भी लोग फरियाद लेकर थाना पहुंचे। सदर थाना में लगाये गए जनता दरबार मे कुल 5 मामले में आवेदन पड़े। जिसमें 4 मामले का निष्पादन मौके पर किया गया।

(Udaipur Kiran) / धर्मेन्द्र सिंह

Most Popular

To Top