Sports

38वां राष्ट्रीय खेल: उत्तर प्रदेश और पंजाब के एथलीटों का दबदबा, देव कुमार मीना और अनुष्का यादव ने बनाए नए रिकॉर्ड

देहरादून, 10 फरवरी (Udaipur Kiran) । उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेल में एथलेटिक्स स्पर्धाओं के तीसरे दिन कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। विभिन्न स्पर्धाओं में एथलीटों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसमें कुछ नए राष्ट्रीय खेल रिकॉर्ड भी बने।

शॉट पुट (पुरुष) फाइनलः

पंजाब के तजिंदरपाल सिंह तूर ने 19.74 मीटर थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता। मध्य प्रदेश के समरदीप सिंह गिल (19.38 मीटर) को रजत और पंजाब के प्रभकिरपाल सिंह (19.04 मीटर) को कांस्य पदक मिला।

हैमर थ्रो (महिला) फाइनलः

उत्तर प्रदेश की अनुष्का यादव ने 62.89 मीटर की थ्रो के साथ नया राष्ट्रीय खेल रिकॉर्ड बनाया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनकी राज्य की साथी तान्या चौधरी (59.74 मीटर) ने रजत और नंदिनी (58.89 मीटर) ने कांस्य पदक जीता।

3000 मीटर स्टीपलचेज़ (महिला) फाइनलः

उत्तराखंड की अंकिता ने 9:53.63 समय के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। मध्य प्रदेश की मंजू यादव (10:15.70) को रजत और उत्तर प्रदेश की रेबी पाल (10:37.15) को कांस्य पदक मिला।

3000 मीटर स्टीपलचेज़ (पुरुष) फाइनलः

सर्विसेज के सुमित कुमार ने 8:46.26 समय में दौड़ पूरी कर स्वर्ण पदक जीता। उनके साथी रोहित वर्मा (8:49.01) को रजत और हरियाणा के शंकर लाल स्वामी (8:49.39) को कांस्य पदक मिला।

ट्रिपल जंप (महिला) फाइनलः

पंजाब की निहारिका वशिष्ठ ने 13.37 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। केरल की शीना एन वी (13.19 मीटर) ने रजत और सैंड्रा बाबू (13.12 मीटर) ने कांस्य पदक जीता।

4×400 मीटर रिले (महिला) फाइनलः

पंजाब की टीम ने 3:41.77 समय में दौड़ पूरी कर स्वर्ण पदक जीता। टीम में रमनदीप कौर, ट्विंकल चौधरी, किरणपाल कौर और रशदीप कौर शामिल थीं।

कर्नाटक (3:43.89) की टीम ने रजत और हरियाणा (3:45.83) की टीम ने कांस्य पदक हासिल किया।

4×400 मीटर रिले (पुरुष) फाइनलः

तमिलनाडु की टीम ने 3:10.61 समय में दौड़ पूरी कर स्वर्ण पदक जीता। टीम में गिटसन धर्माराय, आकाश बाबू, वासन और अश्विन कृष्णा शामिल थे।

उत्तराखंड (3:10.85) की टीम ने रजत और सर्विसेज (3:10.90) की टीम ने कांस्य पदक जीता।

पोल वॉल्ट (पुरुष) फाइनलः

मध्य प्रदेश के देव कुमार मीना ने 5.32 मीटर की ऊंचाई पार कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता। तमिलनाडु के रीगन जी (5.00 मीटर) ने रजत और उत्तर प्रदेश के कुलदीप कुमार (5.00 मीटर) ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

तीसरे दिन के शानदार प्रदर्शन ने एथलीटों का मनोबल बढ़ाया है और आने वाले मुकाबलों में और अधिक रोमांच देखने को मिल सकता है।

—————

(Udaipur Kiran) / आकाश कुमार राय

Most Popular

To Top