HEADLINES

विवेक सागर, ऐश्वर्य प्रताप, रूबिना, कपिल सहित 35 खिलाड़ी एनएसटी अवॉर्ड से होंगे सम्मानित

ऐश्वर्य प्रताप, विवेक सागर, रूबिना और कपिल की तस्वीर

भोपाल, 14 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । 29वें नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स (एनएसटी) खेल अवॉर्ड 2024 की सोमवार देर शाम घोषणा कर दी गई है। आगामी 18 अक्टूबर को समन्वय भवन (अपेक्स बैंक) न्यू मार्केट में होने वाले खेल समारोह में हॉकी ओलंपियन विवेक सागर, शूटिंग ओलंपियन ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, शूटिंग पैरालंपियन रुबिना फ्रांसिस, जूडो पैरालंपियन कपिल परमार सहित कुल 35 खेल सितारों को सम्मानित किया जाएगा।

आयोजक इन्द्रजीत मौर्य ने बताया कि खेल समारोह में केनो-कया स्टार प्राची यादव और पूजा ओझा को पैरालंपिक विशेष अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड की घोषणा बाद में की जाएगी। समारोह में प्रतिभावान खिलाडिय़ों संचय सिंह (स्केटिंग), जसरीत मोर (बॉक्सिंग), भोलू परमार (घुड़सवारी), बंदना ठाकुर (वेटलिफ्टिंग), देव मीणा (पोल वाल्ट), रोहन जैसवाल (बास्केटबाल), खुशी दभाड़े (तलवारबाज), जीवन सिंह (जु जुत्सु), राहुल सरीन (बॉडी बिल्डर), कुनैन दाद (हॉकी) को भी विभिन्न अवार्डों से सम्मानित किया जाएगा।

इसके अलावा समारोह में श्रेष्ठ खिलाड़ी, प्रतिभा खिलाड़ी, कोच, खेल प्रमोटर, खेल पत्रकार, स्पेशल खिलाड़ी एवं खेल संस्थान, स्कूल अवॉर्ड से खिलाडिय़ों को सम्मानित किया जाएगा।

एनएसटी अवॉर्ड के आयोजन सचिव इन्द्रजीत मौर्य ने बताया कि 29वें खेल अवॉर्ड का आयोजन 18 अक्टूबर 2024 को समन्वय भवन सभागृह (अपेक्स बैंक), न्यू मार्केट, भोपाल में प्रात: 11 बजे से किया जाएगा। खिलाडिय़ों को अवॉर्ड, सम्मान पत्र, शॉल, श्रीफल से नवाजा जाएगा।

मौर्य ने बताया कि इस खेल कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य खेलों-खिलाडिय़ों को बढ़ावा देना रहता है। जिसे हम पिछले 28 वर्षों से निरंतर आयोजित कर रहे हैं। कार्यक्रम में देश के करीब एक हजार से अधिक नामी-गिरामी खिलाडिय़ों को सम्मानित किया जा चुका है। यह समारोह खेल-खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन देने के तहत 1996 में शुरू किया गया था, जो आज तक निरंतर जारी है। खेल पत्रिका नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स ने हाल ही में अपने 31वें वर्ष में प्रवेश किया है।

नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स खेल अवॉर्ड-2024 के खिलाडिय़ों की सूची

1. मध्य प्रदेश खेल रत्न

– विवेक सागर (हॉकी ओलंपियन) मध्य प्रदेश पुलिस

– ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर- (शूटिंग ओलंपियन) मप्र अकादमी

2. स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर

– कपिल परमार (जूडो पैरालंपिक) सीहोर

– रूबिना फ्रांसिस (शूटिंग पैरालंपिक) मप्र अकादमी

3. पैरालंपिक स्पेशल अवार्ड

– प्राची यादव (केनोइंग-कयाकिंग) मप्र अकादमी

– पूजा ओझा (केनोइंग-कयाकिंग) भिंड

4. एनएसटी श्रेष्ठ खिलाड़ी अवॉर्ड

– संचय सिंह (स्केटिंग) भोपाल

– बंदना ठाकुर (वेटलिफ्टिंग) इंदौर

– समरदीप सिंह (शॉटपुट) मप्र अकादमी

– राहुल सरीन (बॉडी बिल्डिंग) जबलपुर

– जीवन सिंह कुशवाहा (जु-जुत्सु) ग्वालियर

– मोहम्मद हुसैन खान (स्नूकर) रतलाम

– अंकित सिंह बघेल (दिव्यांग क्रिकेट) सतना

5. श्रेष्ठ प्रतिभा अवॉर्ड

– देव मीणा (पोलवाल्ट) मप्र अकादमी

– भोलू परमार (घुड़सवारी) मप्र अकादमी

– खुशी दभाड़े (फेंसिंग) मप्र अकादमी

– जसरीत मोर (बॉक्सिंग) मप्र अकादमी

– रोहन जैसवाल (बास्केटबाल) भोपाल

– कुनैन दाद (हॉकी) मप्र अकादमी

6. लाइफ टाइम अवॉर्ड

– घोषणा बाद में की जाएगी

7. श्रेष्ठ कोच अवॉर्ड

– सिल्टूकर (फुटबाल) मप्र पुलिस

– अशोक यादव (काका) (हॉकी) इंदौर

– साबिर अली (टेबल टेनिस) मप्र अकादमी

– सागरमल गुप्ता (जुडो/जीत कुन्डो) भोपाल

– संदीप अग्रवाल (कराते) बीना

8. खेल प्रमोटर अवॉर्ड

– शिशिर तिवारी (एथलेटिक्स) जबलपुर

– डी.एस. धुर्वे (जुडो) भोपाल

– निखलेश कुमार जैन (शतरंज) कटनी

9. खेल पत्रकार अवॉर्ड

– राजेंद्र सजवान (खेल पत्रकार) दिल्ली

– संजय सिंह (खेल पत्रकार) रायपुर

10. स्पेशल अवॉर्ड

– आमिर अहमद खान दुर्रानी (हॉकी) स्कूल शिक्षा विभाग भोपाल

– विकास यादव (कमेंटेटर) भोपाल

11. खेल संस्थान अवॉर्ड

– शारदा विहार स्कूल, भोपाल

12. क्लब अवार्ड

– जिला हॉकी संघ, रायसेन

– मीनाल हास्य एवं स्पोर्ट्स क्लब, भोपाल

—————-

(Udaipur Kiran) तोमर

Most Popular

To Top