Chhattisgarh

बेमेतरा जिले में अब तक 341.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज

बेमेतरा, 28 जुलाई (Udaipur Kiran) । चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून से 28 जुलाई 2024 प्रतिवेदित दिनांक तक की स्थिति में सवेरे 8.00 बजे तक जिले में 341.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में अब तक सर्वाधिक वर्षा तहसील दाढ़ी में 464.4 मिमी तथा न्यूनतम 241.8 मिमी वर्षा भिंभोरी तहसील में दर्ज की गई है। संयुक्त जिला कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार बेमेतरा तहसील मे 375.6 मि.मी. वर्षा, नांदघाट तहसील में 293 मिमी वर्षा, बेरला तहसील में 306.2 मिमी, देवकर तहसील में 388.5 मि.मी, वर्षा थानखम्हरिया तहसील मे 305 मि.मी., वर्षा नवागढ़ तहसील में 242.2 मिमी एवं साजा तहसील में 459 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।

(Udaipur Kiran)

(Udaipur Kiran) / चन्द्र नारायण शुक्ल / गायत्री प्रसाद धीवर

Most Popular

To Top