Chhattisgarh

बेमेतरा जिले में अब तक 308.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज

बेमेतरा, 26 जुलाई (Udaipur Kiran) । चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून से 26 जुलाई प्रतिवेदित दिनांक तक की स्थिति में सुबह 8.00 बजे तक जिले में 308.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।

जिले में अब तक सर्वाधिक वर्षा तहसील साजा में 414 मिमी तथा न्यूनतम 225.9 मिमी वर्षा नवागढ़ तहसील में दर्ज की गई है। संयुक्त जिला कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार बेमेतरा तहसील मे 327.5 मिमी वर्षा, नांदघाट तहसील में 256 मिमी वर्षा, बेरला तहसील में 282.2 मिमी, देवकर तहसील में 367 मिमी, वर्षा थानखम्हरिया तहसील मे 262.5 मिमी, वर्षा भिंभोरी तहसील में 228.8 मिमी एवं दाढ़ी तहसील में 411.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।

(Udaipur Kiran) / चन्द्र नारायण शुक्ल / केशव केदारनाथ शर्मा

Most Popular

To Top