
बीकानेर, 2 दिसंबर (Udaipur Kiran) । डेंगू से 25 वर्षीय महिला कांस्टेबल की मौत हाे गयी है। इस घटना के बाद बीकानेर पुलिस प्रशासन में शोक की लहर दाैड़ गयी। जानकारी के अनुसार जामसर थाना के बम्बलू गांव निवासी महिला कांस्टेबल सिता सिद्ध 2021 बैच की थी। फिलहाल लाईन पुलिस में थी, इससे पहले पूगल थाना में तैनात थी।
जानकारी के मुताबिक जिले में डेगू लगातार बढ़ रहा है अब कई जानें जा चुकी है लेकिन स्वास्थ्य विभाग ओर से अभी तक लापरवाही बरती जा रही है। वहीं पीबीएम में आये दिन मरीज सामने आ रहे है। इसी क्रम में बीकानेर की महिला कांस्टेबल ने डेंगू के डंक ने ऐसा डंसा की उसकी मौत हो गई। महिला कांस्टेबल 25 वर्षीय सीता सिद्ध जो पिछले 15-20 दिनों से बीमार थीं। पहले उन्हें जयपुर ले जाया गया था। जहां से डिस्चार्ज होकर बीकानेर लौट आईं। फिर तबीयत बिगडऩे पर पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। जामसर थाना क्षेत्र के बंबलू की निवासी सीता अविवाहित थीं। उनका अंतिम संस्कार उनके गांव बंबलू में किया गया। इस दौरान जामसर पुलिस भी मौजूद रही।
—————
(Udaipur Kiran) / राजीव
