HEADLINES

इतिहास के पन्नों में 24 जुलाईः शह और मात के खेल में एस विजयालक्ष्मी का जवाब नहीं

एस विजयालक्ष्मी। फोटो-इंटरनेट मीडिया

देश-दुनिया के इतिहास में 24 जुलाई की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख भारतीय शतरंज खिलाड़ी एस विजयालक्ष्मी के जीवन के लिए खास है। शह और मात के इस खेल में अपने धैर्य से प्रतिद्वंद्वी को गलती करने पर मजबूर करने वालीं एस विजयालक्ष्मी ने वर्ष 2000 में 24 जुलाई को ही देश की पहली महिला ग्रैंडमास्टर होने का गौरव हासिल किया। 25 मार्च 1979 को जन्मी विजयालक्ष्मी ने कम उम्र से ही शतरंज के टूर्नामेंट जीतने शुरू कर दिए थे। राष्ट्रीय खिताब के अलावा वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपने फन का लोहा मनवाने में कामयाब रहीं।

साल 1995 एस विजयालक्ष्मी के लिए कुछ बड़ा लाने रहा। इस साल उन्होंने इंटरनेशनल विमेन मास्टर टाइटल अपने नाम किया। इसके बाद उनकी ख्याति विदेश में होने लगी। 1998 में विजयालक्ष्मी ने एनिबल ओपन में रूसी ग्रैंड मास्टर मिखाइल कोबालिया को हराकर सनसनी मचाई। अब तक वह चार बार नेशनल चैंपियन बन चुकी थीं।

विजयालक्ष्मी को चेस खेलने की प्रेरणा उनके पिता से मिली। उन्हीं के साथ खेल-खेल में विजयालक्ष्मी ने चेस खेलना सीखा। चेस में नाम कमाने के बाद विजयालक्ष्मी ने चेस ग्रैंडमास्टर श्रीराम झा से शादी की। उनकी बहनें सुब्बारमन मीनाक्षी और एस भानुप्रिया भी शतरंज की बेहतरीन खिलाड़ी हैं।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1758: अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन उत्तरी अमेरिका की पहली असेंबली वर्जीनिया हाउस ऑफ बर्जेसेज में शामिल हुए।

1793: फ्रांस ने कॉपीराइट कानून बनाया।

1830: चिली में दास प्रथा समाप्त।

1911: हैरम बेहन ने माया सभ्यता के लुप्त शहर माचुपिच्चु की खोज की।

1935: ब्रिटेन में पहला बधाई टेलीग्राम भेजा गया।

1938: इंस्टेट कॉफी की खोज हुई।

1969: अपोलो-11 सफलता पूर्वक प्रशांत महासागर में उतरा।

1989: भारत में लोकसभा में 73 विपक्षी सदस्यों ने बोफोर्स तोप के मुद्दे पर सदन से इस्तीफा दे दिया।

1999ः ब्रिटेन के लिवरपुल में प्रथम सार्वभौमिक महिला धर्मसभा का आयोजन।

1999ःअमेरिकी अंतरिक्ष यान कोलंबिया का सफल प्रक्षेपण।

2000: एस. विजयलक्ष्मी शतरंज की पहली महिला ग्रैंडमास्टर बनीं।

2002ः यूरोपियन यूनियन ने संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष में 3.20 करोड़ यूरो अतिरिक्त देने का निर्णय लिया।

2004ः इटली ने भारतीय पर्यटकों के लिए सात वीजा कॉल सेंटर शुरू करने का निर्णय लिया।

2005ः कोरियाई क्षेत्र को परमाणु हथियारों से मुक्त करने के लिए उत्तर और कोरिया के बीच आम सहमति।

2006ः प्यूर्टो रिको की जुलेखा रिवेरा मेंडोजा गिस यूनिवर्स चुनी गईं।

2008ः फ्रांस के ट्रिकेस्टिन परमाणु संयंत्र में रिसाव से लगभग 100 व्यक्ति प्रभावित।

जन्म

1853ः ज्योतिषशास्त्र के मराठी विद्वान शंकर बाल कृष्ण दीक्षित।

1911ः भारत के प्रसिद्ध बांसुरी वादक पन्नालाल घोष।

1928ः भाजपा नेता और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल।

1937ः प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता मनोज कुमार।

1945ः विप्रो कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष अजीम प्रेमजी।

निधन

1980ः हिन्दी और बांग्ला फिल्म अभिनेता उत्तम कुमार।

2017ः इसरो के पूर्व अध्यक्ष उडुपी रामचन्द्र राव।

2020ः भारतीय नृत्यांगना एवं कोरियोग्राफर अमला शंकर।

(Udaipur Kiran) / मुकुंद

Most Popular

To Top