HEADLINES

इतिहास के पन्नों में 24 अगस्तः अंग्रेजों का पहला जहाजी बेड़ा भारत पहुंचा

कैप्टन हॉकिन्स के नेतृत्व में अंग्रेजों का पहला जहाजी बेड़ा हेक्टर 24 अगस्त 1608 में भारत पहुंचा था। फोटो-इंटरनेट

देश-दुनिया के इतिहास में 24 अगस्त की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। 15वीं शताब्दी में इस तारीख को यूरोप में कुछ ऐसी घटनाएं हुईं, जिनकी वजह से भारत और पूर्व के देशों के प्रति यूरोपीय देशों में आकर्षण बढ़ा। यूरोप की व्यापारिक एवं औद्योगिक क्रांति ने वहां के व्यापारियों को नया बाजार तलाशने के लिए विवश कर दिया तो सबसे पहले उनकी नजर भारत पर पड़ी। इस क्रम में पहले पुर्तगालियों और फिर डच व्यापारियों का भारत में आगमन हुआ और उन्होंने परस्पर व्यापार को बढ़ावा दिया। 1608 में 24 अगस्त के दिन कैप्टन हॉकिन्स के नेतृत्व में अंग्रेजों का पहला जहाजी बेड़ा हेक्टर भारत पहुंचा। उस समय मुगल सम्राट जहांगीर का शासन था । कहने को तो यह एक सामान्य सी घटना थी और इससे पहले भी व्यापार के लिए जहाजी बेड़े यहां से वहां आते जाते थे, लेकिन इतिहास की इस एक घटना ने भारत के कलेजे पर अंग्रेजों की गुलामी का दुखद अध्याय लिख डाला ।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1600: ईस्ट इंडिया कंपनी का पहला जहाज ‘हेक्टर’ सूरत के तट पर पहुंचा।

1690: कलकत्ता शहर की स्थापना।

1814: ब्रिटिश सेना ने व्‍हाइट हाउस को आग के हवाले किया।

1891: थॉमस एडिसन ने काइनेटोग्राफिक कैमरा और काइनेटोस्‍कोप के लिए पेटेंट प्राप्त किया। यही तकनीक आगे चलकर चलचित्र में तब्‍दील हुई।

1914: प्रथम विश्व युद्ध में जर्मन सेना ने नैमूर पर कब्जा किया।

1954: गहराते राजनीतिक समीकरणों के बीच ब्राजील के राष्ट्रपति गेटुलियो वर्गास ने इस्तीफा देने के बाद आत्महत्या कर ली।

1969: वीवी गिरि भारत के चौथे राष्ट्रपति बने।

1974: फखरूद्दीन अली अहमद भारत के पांचवें राष्ट्रपति बने।

1991: सोवियत संघ से अलग होकर यूक्रेन स्वतंत्र देश बना।

1993: पॉप स्टार माइकल जैक्सन के खिलाफ लॉस एंजेल्स पुलिस ने यौन शोषण के आरोपों की जांच शुरू की।

1995: उत्तरी अमेरिका में माइक्रोसॉफ्ट विंडोज 95 की आम जनता के लिए शुरुआत।

1999: पाकिस्तान ने करगिल ऑपरेशन के दौरान भारत द्वारा पकड़े गए आठ युद्धबंदियों को युद्धबंदी मानने से इनकार किया।

2000: बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मद इरशाद को पांच वर्ष की सजा।

2006: अंतरराष्ट्रीय खगोलीय संघ ने प्लूटो (यम) का ग्रह का दर्जा समाप्त किया।

2008ः पेइचिंग ओलंपिक का समापन। इसमें चीन 51 स्वर्ण पदकों के साथ शीर्ष पर रहा।

2009ः वेनेजुएला की स्टेफेनिया फर्नाडिज मिस यूनीवर्स चुनी गईं।

2011ः चीन के वैज्ञानिकों ने ब्रह्मपुत्र और सिंधु नदी के उद्गम स्थल का पता लगाया।

जन्म

1908ः स्वतंत्रता सेनानी राजगुरु।

1911ः बीना दास – भारत की महिला क्रांतिकारियों में से एक।

1917ः प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक बसवराज राजगुरु।

1924ः कांग्रेस नेता राम निवास मिर्धा।

निधन

2000ः प्रसिद्ध संगीतकर कल्याणजी।

2015ः अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी चार्ली कॉफी।

2016ः बिहार, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और हरियाणा के पूर्व राज्यपाल एआर किदवई।

2019ः वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीयमंत्री अरुण जेटली।

महत्वपूर्ण दिवस

-कलकत्ता (कोलकाता) का स्थापना दिवस।

-भाजपा नेता अरुण जेटली की पुण्यतिथि।

(Udaipur Kiran) / मुकुंद

Most Popular

To Top