Uttar Pradesh

अंग्रेज़ी विभाग के 21 छात्रों ने नेट परीक्षा में अभूतपूर्व सफलता हासिल की

अंग्रेज़ी विभाग के 21 छात्रों ने रचा इतिहास,नेट परीक्षा में अभूतपूर्व सफलता*

गोरखपुर, 20 अक्टूबर (Udaipur Kiran) ।*दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेज़ी विभाग ने इस बार शैक्षिक उत्कृष्टता का एक नया अध्याय लिखा है। विभाग के 21 छात्रों ने गत दिनों जारी नेट परीक्षा परिणाम में सफलता प्राप्त कर विभाग और विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। यह पहली बार है जब विभाग से इतनी बड़ी संख्या में छात्रों ने एक साथ इस तरह की उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह हमारे विश्वविद्यालय के लिए गर्व का क्षण है। छात्रों की यह सफलता उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। यह हमारे शैक्षिक वातावरण और अंग्रेजी विभाग की उत्कृष्टता का प्रमाण है। उन्होंने यह भी कहा कि, यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की शैक्षिक प्रतिष्ठा को और भी ऊंचा उठाएगी।

विभागाध्यक्ष प्रो. अजय कुमार शुक्ला ने छात्रों की इस सफलता पर हर्ष जताते हुए कहा, कि यह हमारे विभाग के लिए गर्व का विषय है कि छात्रों ने इस प्रकार का ऐतिहासिक परिणाम दिया है। 21 विद्यार्थी का नेट एवं पीएचडी ने उत्तीर्ण होना यह न केवल उनके कठिन परिश्रम का नतीजा है बल्कि कुलपति के सकारात्मक दृष्टिकोण और हम सभी के सामूहिक प्रयास का भी परिणाम है।

एमए तृतीय सेमेस्टर के छात्र सुधांश राय, जिन्होंने नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है, ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह परिणाम हमारी मेहनत के साथ-साथ अंग्रेज़ी विभाग के प्रेरणादायक वातावरण का भी परिणाम है। कुलपति प्रो पूनम टंडन एवं विभागाध्यक्ष प्रो अजय शुक्ला द्वारा यहां दिया जा रहा शैक्षिक माहौल और मार्गदर्शन हमें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।

सफल छात्रों की सूची इस प्रकार है:

1. योगेन्द्र प्रताप सिंह (नेट)

2. रितेश कुमार शर्मा (नेट)

3. विकास गुप्ता (नेट)

4. प्रज्ञा सिंह (नेट)

5. अहमद राजा (नेट)

6. अचला उपाध्याय (नेट)

7. सुधांश राय (नेट)

8. विष्णु मिश्रा (पीएच.डी.)

9. मुक्तेश नाथ द्विवेदी (पीएच.डी.)

10. दीपक कुमार गुप्ता (पीएच.डी.)

11. नितेश कुमार सिंह (पीएच.डी.)

12. अंजली यादव (पीएच.डी.)

13. स्नेहा दास (पीएच.डी.)

14. अक्षिता दत्ता (पीएच.डी.)

15. मानसी जैसवाल (पीएच.डी.)

16. श्वेता मिश्रा (पीएच.डी.)

17. दिव्या राय (पीएच.डी.)

18. कीर्ति सिंह (पीएच.डी.)

19. जागृति (पीएच.डी.)

20. पूजा कुमारी (पीएच.डी.)

21. राजेश कुमार (पीएच.डी.)

—————

(Udaipur Kiran) / प्रिंस पाण्डेय

Most Popular

To Top