
मुरादाबाद, 06 जून (Udaipur Kiran) । राष्ट्रीय अवकाश के दिन ड्यूटी करने वाले रोडवेज कर्मचारियों को उस दिन का अतिरिक्त वेतन देने का आदेश मुख्यालय से जारी हुआ है। इस आदेश के बाद मुरादाबाद परिक्षेत्र के करीब 2000 कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।
एआरएम वित्त बीएल मिश्रा ने शुक्रवार को बताया कि परिवहन निगम में राष्ट्रीय अवकाश 15 अगस्त, 26 जनवरी और 2 अक्टूबर को ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को पहले उस दिन का अतिरिक्त वेतन मिलता था। हालांकि, कोरोना काल 2020 में इसे बंद कर दिया गया था। कर्मचारी संगठन और विभाग के अधिकारियों की मांग पर मुख्यालय से अब इस व्यवस्था को फिर से शुरू कर दिया गया है। 2020 से अब तक संबंधित राष्ट्रीय पर्वों पर ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों का डाटा मुख्यालय से मांगा गया है।
(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल
