Uttar Pradesh

उप्र के 20 लाख अधिकारियों-कर्मचारियों को दीपावली पूर्व मिलेगा वेतन का ताेहफा

प्रतीकात्मक फाेटाे

लखनऊ, 21 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । उप्र की योगी सरकार ने प्रदेश के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा देने जा रही है। सभी विभागों में 30 अक्टूबर तक वेतन ​भुगतान के आदेश दिए गए हैं।

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने सोमवार को दिए आदेश में कहा है कि दीपावली पर्व पर प्रदेश के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को वेतन का भुगतान कर दिया जाए। जारी आदेश में 30 अक्टूबर को वेतन भुगतान सुनिश्चित कराने को कहा गया है। इससे करीब प्रदेश के 20 लाख कर्मचारी खुशी और हर्षोल्लास के साथ आने वाले दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज का पर्व मना सकेगें।

—————

(Udaipur Kiran) / मोहित वर्मा

Most Popular

To Top