बेमेतरा, 20 जुलाई (Udaipur Kiran) । चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून से 20 जुलाई 2024 प्रतिवेदित दिनांक तक की स्थिति में सुबह 8.00 बजे तक जिले में 185 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में अब तक सर्वाधिक वर्षा तहसील देवकर में 261.5 मिमी तथा न्यूनतम 128.5 मिमी वर्षा थानखम्हरिया तहसील में दर्ज की गई है। संयुक्त जिला कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार बेमेतरा तहसील मे 149.2 मि.मी. वर्षा, नांदघाट तहसील में 177.1 मि.मी. वर्षा, बेरला तहसील में 153.8 मि.मी., भिंभौरी तहसील में 150.3 मि.मी, साजा तहसील मे 245 मि.मी., वर्षा एवं नवागढ़ तहसील में 158.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।
(Udaipur Kiran) / चन्द्र नारायण शुक्ल / केशव केदारनाथ शर्मा
