Madhya Pradesh

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर हादसा, तीर्थ यात्रा से मंदसौर लौट रहे परिवार के 16 लोग घायल, तीन गंभीर

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर हादसा, तीर्थ यात्रा से मंदसौर लौट रहे परिवार के 16 लोग घायल, तीन गंभीर

मंदसौर, 30 मई (Udaipur Kiran) । रतलाम से गुजर रहे दिल्ली मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस वे पर रेत से भरे ट्रॉले में पीछे से मिनी बस घुस गई। भिड़ंत से बस का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में 16 लोग घायल है। तीन की गंभीर की हालत है। सभी घायलों को रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया है। घटना शुुुुुुक्रवार वारवावसुबह 7.30 बजे की है।

जानकारी के अनुसार, मंदसौर निवासी मारू परिवार के सदस्य रविवार को गुजरात में जैन तीर्थों के दर्शन करने गए थे। गुरुवार शाम 6 बजे गिरनार जी से दर्शन कर वापस निकले थे। वह सभी जगह रास्ते में रुकते-रुकते आ रहे थे। इस दौरान सुबह करीब 7.30 बजे यह हादसा हो गया। डीडी नगर थाना प्रभारी मनीष डाबर ने बताया कि 8 लेन पर हड़सर के पास रेत से भरा ट्रॉला आगे चल रहा था। ट्रॉला चालक ने ब्रेक लगाया, तभी पीछे से आ रही मिनी बस (ट्रैवलर) उसमे पीछे से जा घुसी। हादसे में 16 लोग घायल हुए है। सभी घायलों को रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया है। हादसे की जांच जारी है।

यह हुए घायल, सभी सदस्य मंदसौर के

गौतम पिता धीरज जैन (15)

रमेश पिता बाबूलाल (55)

लक्ष्मी पति नीलम मारू (50)

दिनेश पिता कन्हैयालाल रांका (53)

अक्षय पिता विमल चंद (40)

क्लीनर आरिफ पिता बाबू (40)

प्रतीक पिता प्रेमचंद (32)

प्रमोद काकरिया (65)

जितेंद्र पिता चौथमल (48)

सीमा पति रितेश (30)

दिव्या पति धीरज जैन (35)

नव्या पिता रितेश (20)

आलोक पिता मोहनलाल जैन (32)

धीरज पिता प्रमोद (24)

अरुण पिता नीलम जैन (40)

सभी रांका और जैन परिवार के सदस्य

जानकारी के अनुसार, सभी घायल एक ही परिवार से है। मंदसौर के रांका परिवार के 2 और मारू परिवार के 13 लोग यात्रा पर एक साथ गए थे। मंदसौर से यह सभी रविवार को रवाना हुए थे। सबसे पहले गुजरात के शंखेश्वर तीर्थ गए। वहां से पालीताणा के बाद गिरनार जी आए थे। वापस रतलाम लौटते समय हादसा हो गया।

जावरा की थी बस

जिस बस से परिवार के सदस्य गुजरात यात्रा पर गए थे वह (डीडी01पी9942) जावरा के विजय दसेड़ा की थी। सूचना के बाद बस मालिक भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। ड्राइवर कैलाश निवासी लुहारी मोहल्ला जावरा को चोट नहीं आई है। क्लीनर आसिफ को घायल हुआ है, उसे भी मेडिकल कॉलेज भर्ती किया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / अशोक झलोया

Most Popular

To Top