Assam

ग्वालपाड़ा ट्रांजिट कैंप में डेढ़ सौ रोहिंग्या भूख हड़ताल पर

गुवाहाटी, 12 सितंबर (Udaipur Kiran) । ग्वालपाड़ा जिले के माटिया ट्रांजिट कैंप में 150 से अधिक रोहिंग्या भूख हड़ताल पर हैं। जानकारी के अनुसार बच्चों सहित आठ पुरुष और महिलाएं बीमार पड़ गए, जिन्हें ग्वालपाड़ा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रांजिट कैंप में रोहिंग्या शरणार्थी पिछले तीन दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। तीन दिवसीय भूख हड़ताल के तीसरे दिन आज आठ रोहिंग्या बीमार पड़ गए।

अस्पताल में भर्ती रोहिंग्या मोहम्मद अयूब ने कहा कि युद्ध के दौरान म्यांमार से भारत भागने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया था। उनमें से कुछ को 20 साल और अन्य को 10 साल की कैद हुई है। मोहम्मद अयूब ने कहा कि वह सात साल से जेल में है। इसलिए उनकी मांग है कि या तो उन्हें भारत में रहने दिया जाए या फिर मरने दिया जाए। हालांकि, गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव बिश्वजीत पेगू ने नौ सितंबर को ट्रांजिट कैंप का दौरा किया था। उनसे भूख हड़ताल खत्म करने को कहा। था, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे।

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Most Popular

To Top