HEADLINES

चचेरे भाई की पत्नी के साथ दुष्कर्म करने वाले को 15वर्ष का कारावास

सांकेतिक फोटो

गाजियाबाद, 30 जनवरी (Udaipur Kiran) । चचेरे भाई की पत्नी के साथ दुष्कर्म करने के दोषी को अदालत ने 15 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही एक लाख रुपये का जुर्माना‌ भी लगाया है। जुर्माने के रूप में प्राप्त होने वाली धनराशि में से 80 हजार रुपये पीड़िता को दिए जाने के आदेश दिए हैं।

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता विशंभर सिंह ने बताया कि थाना मधुबन बपूधाम क्षेत्र में प्रतापगढ़ निवासी एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रह रहा था। 25 सितंबर 2023 को उसके ताऊ का लड़का‌ राजकुमार रोहतक से उसके पास मिलने के लिए आया था। व्यक्ति दोपहर के बाद फैक्ट्री में कार्य के लिए चला गया। इस दौरान कमरे पर उसकी पत्नी और ताऊ का लड़का राजकुमार रह गए थे। राजकुमार ने मौके का फायदा उठाते हुए व्यक्ति की पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद फरार हो गया। व्यक्ति के वापस लौटने पर उसकी पत्नी ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद व्यक्ति ने थाने में पहुंचकर अपने ताऊ के लड़के राजकुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर राजकुमार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। गुरुवार को मामले की अंतिम सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट सकेंड/एमपी एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश निशांत मान की अदालत में चली। अदालत ने पेश सबूत और गवाहों के बयान के आधार पर राजकुमार को दोषी मानते हुए 15 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

—————

(Udaipur Kiran) / फरमान अली

Most Popular

To Top