
12 से 18 फरवरी तक राष्ट्रीय उत्पादकता सप्ताह मनाया जाता है, जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से उत्पादकता बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की जाती है। इसका उद्देश्य सभी क्षेत्रों में उत्पादकता, गुणवत्ता और प्रतिस्पर्धात्मकता में सुधार करना है, ताकि भारत वैश्विक स्तर पर अग्रणी बन सके।राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद एक स्वशासी संगठन है, जिसकी स्थापना 1958 में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा की गई थी। राष्ट्रीय संस्था की स्थापना भारत की उत्पादकता की संस्कृति को आगे बढ़ाने के लक्ष्य से की गई थी। राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस भारत में आर्थिक विकास, नवाचार और संसाधनों के प्रभावी उपयोग को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
अन्य अहम घटनाएंः
1537 – गुजरात के बहादुर शाह को पुर्तग़ालियों ने धोखे से गिरफ़्तार करने की कोशिश की और भागने के चक्कर में वह डूब गया।
1556 – पंजाब के गुरदासपुर ज़िले के कलानौर में अकबर की ताजपोशी हुई।
1628 – शाहजहाँ आगरा की गद्दी पर बैठा।
1658 – दिल्ली की सत्ता हथियाने के लिए मुग़ल वंश के आपसी संघर्ष में दारा ने वाराणसी के पास बहादुरपुर की लड़ाई में शुजा को पराजित किया।
1663 – कनाडा फ़्रांस का एक प्रान्त बना।
1670 – रोमन कैथोलिक सम्राट लियोपोल्ड प्रथम ने यहूदियों को वियना से बाहर किया।
1743 – हेनरी पेलहम ब्रिटेन के वित्त विभाग के पहले प्रमुख बने।
1846 – क्राको गणराज्य का विद्रोह पूरे पोलैंड में फैल गया।
1881 – भारत के पहले होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज की कोलकाता में स्थापना।
1899 – अमेरिकी कांग्रेस ने संघीय चुनाव में वोटिंग मशीन के इस्तेमाल को मंजूरी दी।
1893 – हवाई अमेरिका का हिस्सा बना।
1912 – इंग्लैंड में पहली बार डीजल इंजन वाली पनडुब्बी का जलावतरण किया गया।
1920 – शिकागो में महिला मतदाता लीग की स्थापना की गयी।
1943 – सोवियत फ़ौजों ने जर्मन फ़ौजों से रोस्तोव पुन: छीन लिया।
1945 – पेरू,पराग्वे,चिली और इक्वाडोर संयुक्त राष्ट्र के सदस्य बने।
1958 – ईराक और जार्डन को मिलाकर बने फ़ेडरेशन के मुखिया शाह फ़ैजल बने।
1972 – अमेरिका ने चीन के साथ व्यापार प्रतिबंधों में ढील की घोषणा की।
1978 – अमेरिका ने मिस्र,सऊदी अरब और इसरायली को अरबों डॉलर के हथियार बेचने की घोषणा की।
1979 – काबुल में अमेरिकी राजदूत एडोल्फ़ डक्स की मुस्लिम उग्रवादियों द्वारा हत्या।
1988 – फ़िलिस्तीन मुक्ति संगठन के तीन वरिष्ठ अधिकारी बम विस्फोट से साइप्रस में मारे गए।
1989 – बेल्जियम के पूर्व प्रधानमंत्री पाल्क वाडेन को एक माह बाद फिरौती देने के बाद छोड़ा गया।
-उच्चतम न्यायालय ने भोपाल गैस त्रासदी सम्बन्धी याचिका पर सुनवाई बंद की।
-ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम पर आधारित पहला उपग्रह अंतरिक्ष में पृथ्वी की कक्षा के पास स्थापित किया गया।
1990 – बंगलौर में इंडियन एयरलाइंस 605 पर सवार 92 लोग विमान दुर्घटना में मारे गये।
1992 – सोवियत संघ से अलग हुए गणराज्यों में आधे से अधिक ने अलग सेना बनाने की घोषणा की।
1993 – कपिल देव ने 400 विकेट और 5000 रनों का रिकार्ड बनाया।
1999 – इम्फाल में पांचवे राष्ट्रीय खेलों की शुरुआत हुई।
2000 – अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के प्रबंध निदेशक माइकल कैमडेसस ने अपने 13 वर्षीय कार्यकाल के बाद अवकाश ग्रहण किया।
2001 – अल सल्वाडोर में भूकम्प, 225 मरे।
2003 – श्रीलंका के तेज गेंदबाज चामिंडा वास ने बांग्लादेश के ख़िलाफ़ खेलते हुए आठवें विश्व कप की पहली हैट्रिक बनाई।
2004 – जर्मन निदेशक की ‘हेड आन’ फ़िल्म को गोल्डन बीयर पुरस्कार मिला।
2005 – वीडियो शेयरिंग वेबसाइट यूट्यूब की शुरुआत हुई।
2006 – न्यायाधीशों के विरोध में सद्दाम हुसैन भूख हड़ताल पर गये।
2008 – नैया मसूद को उनके कहानी संग्रह तऊस चमन की मैना के लिए वर्ष 2007 का ‘सरस्वती सम्मान’प्रदान किया गया।
2009 – सानिया मिर्ज़ा ने पटाया ओपन टेनिस के फाइनल में प्रवेश किया।
जन्म
1483 – बाबर- मुग़ल सम्राट।
1875 – अलेक्जेन्डर मडीमैन- राज्य परिषद के अध्यक्ष थे।
1908 – के. हनुमंथैय्या- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
1921 – दामोदरम संजीवय्या- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता, जो आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।
1925 – मोहन धारिया- पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता।
1927 – शिवचरण माथुर- राजस्थान के दसवें मुख्यमंत्री थे।
1933 – मधुबाला- भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री।
1937 – दिलीपभाई रमणभाई पारिख- भारतीय राजनीतिज्ञ थे,जो गुजरात के भूतपूर्व 13वें मुख्यमंत्री रहे।
1938 – कमला प्रसाद- हिन्दी के प्रसिद्ध आलोचक।
1952 – सुषमा स्वराज- भाजपा की शीर्ष महिला राजनीतिज्ञ।
1962 – सकीना जाफ़री- भारतीय अभिनेत्री।
निधन
2007 – श्यामा चरण शुक्ल- मध्य प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
2005 – विद्यानिवास मिश्र- प्रसिद्ध साहित्यकार, सम्पादक, संस्कृत के प्रकाण्ड विद्वान् और जाने-माने भाषाविद्।
1964 – वी.टी. कृष्णमाचारी- भारतीय सिविल सेवक और प्रशासक थे।
1834 – सर जॉन शोर- सन 1793 से 1798 ई.तक भारत का गवर्नर-जनरल रहा।
महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
उत्पादकता सप्ताह।
सेंट वैलेंटाइन दिवस
—————
(Udaipur Kiran) पाश
