
जींद, 5 जून (Udaipur Kiran) । कृषि विज्ञान केंद्र पांडू पिंडारा के कृषि वैज्ञानिक व कृषि अधिकारियों गुरूवार को गांव जुलानी, कंडेला व शाहपुर में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों से रूबरू हुए। कृषि विज्ञान केंद्र जींद के विस्तार शिक्षा विशेषज्ञ डा. पवन कुमार ने बताया कि विकसित कृषि संकल्प अभियान पूरे देश का एक बहुत बड़ा अभियान है।
कृषि विशेषज्ञ गांव-गांव जाकर किसानों से सीधे मिलकर उनकी समस्याओं को जानकर उनका निदान कर रहे है। जिले भर के 135 गांव इस अभियान में शामिल है। उन्होंने कृषि की सतत क्रियाओं को अपना कर मिट्टी, पानी और जल वायु को सुधारने के बारे में बताया। बागवानी विकास अधिकारी से अमित कुमार, मत्स्य से मुस्कान, जुलानी के सरपंच नरेश कुमार भी उपस्थित थे। गांव कैरखेड़ी, रूपगढ़ और जीतगढ़ में कृषि विज्ञान केन्द्र जींद के डा. धीरज पंघाल ने मिट्टी की जांच व तरीकों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि मिट्टी की जांच से भूमि के पौष्टिक तत्वों की रूपरेखा समझी जा सकती है। जिसको मद्देनजर रखकर किसान फसलों का चयन कर सकते हैं।
इंजीनियर रवि ने मशीनों के रखरखाव के बारे मेंए धान की सीधी बिजाई को डीएसआर मशीन द्वारा करने के बारे में बताया। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान करनाल के शस्य वैज्ञानिक डा. संदीप सिहाग ने धान की विभिन्न शस्य क्रियाओं, सीधी बिजाई व नई किस्मों की जानकारी दी। राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान करनाल के वैज्ञानिक डॉण् मगन सिंह ने खरीफ सीजन की चारे की फसलों, उन्नत किस्मों, खेत की तैयारी, बिजाई, निराई, सिंचाई, कीट प्रबंधन की जानकारी दी।
—————
(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा
